लाइफस्टाइल

Dussehra 2022 : इस दशहरा जलाएं अपने अंदर की बुराइयां, भेजे अपनों को ये शुभ संदेश

Dussehra 2022 : दशहरा के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभ संदेश


Highlights – 

. 5 अक्टूबर को पूरे देश भर में दशहरा मनाया जाएगा।दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। 

. दशहरे को लेकर दो पौराणिक कथा है जो हमें यह सीख देती है कि बुराई भले ही कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में जीत हमेशा अच्छाई और सच्चाई की ही होती है।  

 .इस दिन श्री राम ने रावण को मारकर बुराई पर जीत हासिल की थी।

Dussehra 2022 : 5 अक्टूबर को पूरे देश भर में दशहरा मनाया जाएगा।दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। दशहरे  हमेशा अच्छाई और सच्चाई की ही होती है।  इस दिन श्री राम ने रावण को मारकर बुराई पर जीत हासिल की थी। राम ने लंकापति रावण से 9 दिनों तक युद्ध के बाद नवरात्रि के दसवें दिन यानी कि दशहरा के दिन रावण का वध किया था । इस दिन को भगवान राम की विजय के रूप में भी मनाया जाता है। दशहरा को लेकर एक और पौराणिक कथा प्रचलित है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने राक्षसों के राजा महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

कहा जाता है कि रावण के पुतले को जलाने के साथ – साथ दशहरे पर अपने अंदर की बुराइयां भी जला देनी चाहिए।

इसलिए इस दशहरा पर अपने अंदर की सभी बुराईयों को खत्म कर दे और इस पावन पर्व पर अपने करीबियों को यह शुभकामनाएं दें।

इस दशहरा  दें अपने सभी दोस्तों को यह 10  ख़ास सन्देश :

1. विनाश हो  बुराई का, दशहरा लेकर आया है उम्मीद की आस रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश – हैप्पी दशहरा

2. अधर्म पर हो अब धर्म की जीत, अन्याय पर मिले न्याय को जीत बुरे पर अच्छे की हो जय जयकार, यही है दशहरे का त्यौहार – विजयदशमी की शुभकामनाएं

3. दशहरा  बुराई के अंत की याद दिलाता है जो चलता है सच्चाई और अच्छाई की राह पर, वो विजय का प्रतीक बन जाता है – दशहरा की शुभकामनाएं

4. हो आपकी लाइफ में ढेर सारी खुशियाँ, कभी ना आये कोई झमेला सदा सुखी रहे आपका बसेरा-  हैप्पी दशहरा

5. खुशियाँ आपके घर आये, कभी ना हो दुखों से आपका सामना सुख और धन आये आपके आँगन, विजयदशमी की शुभकामनाएं

6. जीवन आपका सुनहरा हो जाये, आपके घर में हमेशा रहे सुख का पहरा यह दशहरा शांति लाये अपार, राम की जय खुशी की आयी बहार – हैप्पी दशहरा

7. बुराई पर अच्छाई की जीत, झूठ पर सच्चाई की जीत अहम् ना करो गुणों पर , यही हैं इस दिवस की सीख – हैप्पी दशहरा

8. बुराइयां खत्म हो, अच्छाई की जीत हो दशहरा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

9. बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीद की आस, रावण की तरह आपके दुखों का भी  हो नाश, हैप्पी  विजयदशमी

10. खुशी आपके कदम चूमे..कभी ना हो दुखों का सामना..धन ही धन आये आपके अंगनां, यही है दशहरे के अवसर पर हमारी मनोकामना।

और पढ़ें: शारदीय नवरात्रि के समय क्यों मनाते है दशहरा?

Edit-Pooja bharti

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button