लाइफस्टाइल

Day Napping: दोपहर में लंच के बाद सोना सही या गलत? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Day Napping: दोपहर की नींद से आपको पूरा लाभ मिले, इसके लिए जरूरी है कि आप दोपहर की नींद सही तरह से लें। आप सोच रहे होंगे कि भला नींद का भी कोई सही तरीका होता है ? तो आपको बता दें कि नींद का भी सही तरीका होता है।

Day Napping: दोपहर में है सोने की आदत? जानें लंच के बाद नींद लेने के फायदे

बचपन में अक्सर हमें मम्मी-पापा और घर के बड़े दोपहर में खाना खाने के बाद कुछ देर सोने की सलाह देते थे। उस वक्त हमें ऐसा करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था क्योंकि बचपन में खेल-कूद से कहां मन भरता है। इसलिए बचपन में दोपहर वाली नींद अच्छी नहीं लगती थी। बड़े होने के बाद हमें दोपहर की नींद या लंच के बाद कुछ देर का आराम अच्छा तो लगता है लेकिन इसके लिए समय नहीं मिल पाता है। ऑफिस हो या घर, कुछ लोगों को लंच के बाद हल्की सी झपकी लेने की आदत होती है। इस आदत की वजह से कई बार शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। क्या आप जानते हैं कि दोपहर में लंच के बाद झपकी लेना हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद है?

आपको बता दें कि इससे हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। दोपहर की नींद से आपको पूरा लाभ मिलें, इसके लिए जरूरी है कि आप दोपहर की नींद सही तरह से लें। आप सोच रहे होंगे कि भला नींद का भी कोई सही तरीका होता है ? तो आपको बता दें कि नींद का भी सही तरीका होता है। आज के इस आर्टिकल में जानते हैं कि लंच के बाद दोपहर में कुछ देर झपकी लेना कितना जरूरी है। इससे हमारे शरीर को क्या फायदे होते हैं और इसका सही तरीका क्या है ?

दोपहर में सोने के फायदे

रात में काम करने वाले लोग देर तक जागते हैं, जिससे थकान बढ़ती है। यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो पुरानी थकान खत्म नहीं होगी। ऐसे में तनाव को कम करने के लिए दिन में झपकी लेना फायदेमंद हो सकता है। हम अक्सर सुबह से दोपहर होते-होते थक जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा शरीर सर्कैडियन लय फॉलो करता है। इस बारे में विशेषज्ञ का कहना है कि शरीर का तापमान हर 12 घंटे में थोड़ा कम हो जाता है। यह मुख्य रूप से दोपहर के समय पाया जाता है और ऐसे में व्यक्ति को थकान महसूस हो सकती है। इसलिए, 30 मिनट से ज्यादा की झपकी लेने से काफी हद तक थकान दूर हो सकती है।

Read More:- Best Time To Sleep: सेहतमंद रहना है तो जान लें सोने का सही समय, देर से सोने पर घेर लेंगी कई बीमारियां

दोपहर में सोने के नुकसान

लोगों का दोपहर में झपकी लेना आम बात है, लेकिन दोपहर में ज्यादा देर तक सोना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यह आपकी रात की नींद को प्रभावित कर सकता है, इसलिए दोपहर में देर तक सोने से बचना जरूरी है। विशेषज्ञ का कहना है कि लंबे समय तक सोने से स्ट्रोक का खतरा 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ जाता है, जिसका समर्थन मेडिकल जर्नल ऑफ अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी के एक अध्ययन से होता है।

इसमें सामने आया कि जो लोग दोपहर में 90 मिनट से ज्यादा की झपकी लेते हैं उनमें स्ट्रोक का खतरा 25 प्रतिशत बढ़ जाता है। बात सिर्फ दोपहर में सोने की नहीं है, बल्कि कुछ लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी होती है कि वे रात में कुछ घंटे ही सो पाते हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है, ऐसा विशेषज्ञों का मानना है। पर्याप्त नींद न लेने से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मोटापा और यहां तक कि अवसाद भी हो सकता है। इसलिए हमें हर दिन पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करनी चाहिए।

Read More:- Liver Damage: आपको भी दिख रहे ये लक्षण? लिवर डैमेज के हाे सकते हैं संकेत, डॉक्टर से लें सलाह, वरना भारी पड़ सकती है इसकी अनदेखी

लंच के बाद नींद के फायदे

  • दोपहर की नींद दिल के लिए अच्छी होती है। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें हाई बीपी की प्रॉब्लम है या फिर जिन्हें पहले दिल से जुड़ी कोई परेशानी हो चुकी है।
  • दोपहर की नींद से हार्मोनल बैलेंस सही होता है। डायबिटीज, पीसीओडी और थायरॉइड के पेशेंट्स को लंच के बाद झपकी जरूर लेनी चाहिए।
  • इससे डाइजेशन भी सुधरता है। इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, अपच, एक्ने और डैंड्रफ के लिए दोपहर की झपकी फायदेमंद है।
  • कई बार ऐसा लगता है कि दोपहर में झपकी लेने से रात को नींद नहीं आएगी पर ऐसा नहीं है। दोपहर में झपकी लेने से रात को अच्छी नींद आती है। अगर आपको नींद ना आने की समस्या है, आप अक्सर ट्रैवल करते हैं तो आपके लिए लंच के बाद की झपकी बहुत अच्छी है।
  • किसी भी तरह की बीमारी या वर्कआउट के बाद आपको थकान महसूस हो रही है तो इससे रिकवरी जल्दी होती है।
  • इससे वजन भी कम होता है।

ये है सही तरीका

  • इस सब फायदों के लिए दोपहर की इस झपकी को सही तरह से लेना बहुत जरूरी है। आइए इस बारे में जानते हैं।
  • लंच के तुरंत बाद झपकी लेनी चाहिए। ऐसा नहीं कि आप लंच करने से 1-2 घंटे बाद नींद लेने की सोचें।
  • सबसे पहले वामकुक्षी मतलब अपनी बाईं करवट पर लेट जाएं।
  • फीटल पोजीशन यानी की बेबी पोजीशन में लेटें।
  • 10-30 मिनट की झपकी लें।
  • अगर आप की उम्र कम है या आपकी उम्र बहुत ज्यादा है और आप बीमार हैं तो 90 मिनट तक की झपकी ले सकते हैं।
  • दोपहर की नींद का सही समय 1-3 बजे के बीच है।

क्या बिल्कुल नहीं करना है ?

  • शाम को 4-7 के बीच झपकी बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए।
  • लंच के बाद चाय, कॉफी (स्किन के लिए कॉफी), सिगरेट और चॉकलेट ना लें।
  • सोने से पहले फोन का इस्तेमाल ना करें।
  • दोपहर की नींद लेनी है तो एक बार में 30 मिनट से ज्यादा झपकी ना लें।
  • टीवी ऑन करके ना सोएं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

इन लोगों को दोपहर में नहीं सोना चाहिए

  • हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज
  • मोटापे के शिकार
  • फैट से भरपूर डाइट लेने के बाद
  • कफ प्रकृति वाले लोग

गर्मी के दौरान दिन में सोना चाहिए या नहीं?

वैसे तो आयुर्वेद दिन में सोना अच्छा नहीं मानता है, मगर गर्मी के मौसम में सोना सामान्य बात है। ग्रीष्म ऋतु में दिन के वक्त आराम से सो सकते हैं, मगर किसी दूसरे मौसम में ऐसा बिल्कुल भी ना करें। दिन में खाली पेट और रिलैक्स सिटिंग पोजिशन में सोना चाहिए।

दिन में सोने से कौन-सी बीमारियां होती हैं?

  • पाचन से जुड़े विकार
  • सिरदर्द
  • बदन दर्द
  • डायजेस्टिव पावर की कमी
  • आलस
  • गले की बीमारी
  • राइनाइटिस
  • माइग्रेन
  • एडिमा
  • दिन में सो सकते हैं ये लोग
  • गर्मी की थकावट से परेशान
  • एक्सरसाइज या ट्रेवलिंग के बाद
  • एनीमिया या बीमारी के शिकार
  • बुजुर्ग और बच्चे
  • कमजोर व दुबले
  • अपच, डायरिया या कोलिक के कारण कमजोरी से परेशान
  • डर, दुख या गुस्से से प्रभावित
  • डायरिया, डिस्पनिया या हिचकियों से परेशान

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button