लाइफस्टाइल

Coolest Places: इस गर्मी हिमाचल की इन ठंडी जगहों को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन, आज ही करें प्लान

अगर आप भी अप्रैल और मई की चिलचिलाती गर्मी में ठंडी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हिमाचल प्रदेश की इन शानदार जगहों को आप डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।

Coolest Places: अगर इस चिलचिलाती गर्मी से हो गए है परेशान, तो इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान


Coolest Places: अप्रैल का महीना चल रहा है, ऐसे में भीषण गर्मी ने अभी से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। अगर आप भी किसी ऐसी जगह के बारे में जानकारी तलाश कर रहे हैं, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ ठंडी भी हो, तो हम इसमें हम आपकी मदद करेंगे। हम आपको हिमाचल प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको गर्मी में भी सर्दी का एहसास होगा। ये सभी जगहें बेहद ही खूबसूरत भी हैं। ऐसे में आप अपने दोस्तों के साथ भी यहां जा सकते हैं।

भरमौर

हिमाचल प्रदेश में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले शिमला या कुल्लू मनाली का नाम लेते हैं, लेकिन अगर आप अप्रैल और मई की तपती गर्मी से दूर ठंडी हवाओं के बीच में शानदार छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो फिर आपको भरमौर पहुंच जाना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित इस खूबसूरत और हसीन जगह को कई लोग माचू पिचू या ब्रह्मपुरा के नाम से भी जानते हैं। भीषण गर्मी में भी यहां का तापमान 15°C से 20°C के बीच रहता है। यह हिमाचल की सबसे शांत और रोमांटिक जगहों में से एक है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

स्पीति वैली

हिमाचल प्रदेश में स्थित इस खूबसूरत सी घाटी को लोग ठंडा रेगिस्तान भी कहते हैं। यहां आपको हर मोड़ पर बेहद अलग और खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप यहां गर्मी के मौसम में जाएंगे, तो आपको यहां से वापस आने का मन ही नहीं करेगा, क्योंकि यहां मौसम हमेशा ठंडा ही रहता है।

जिस्पा

अक्सर देखा जाता है कि अप्रैल के महीने में यहां का तापमान 3 से 7 डिग्री तक होता है। ऐसे में अगर आप जिस्पा की हसीन वादियों में खोना चाहते हैं, और गर्मी में सर्दी का एहसास करना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान जरूर बनाएं।

कसौल

कसौल बेहद ही छोटा सा हिल स्टेशन है। एक समय था, जब यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती थी, लेकिन आज के समय यहां काफी भीड़ रहती है। लोग यहां एडवेंचर करने दूर-दूर से आते हैं। अगर आपको भी एडवेंचर करना पसंद है, तो आप अप्रैल या मई के महीने में यहां आ सकते हैं।

Read More: Most dangerous tourist destinations:दुनिया की सबसे खतरनाक घूमने वाली जगह, जहां पूरे 6 महीने रहता है अंधेरा

मूरंग

ऊंचे पहाड़, झरने और देवदार के पेड़ों की बीच मूरंग की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां आपको ज्यादा भीड़भाड़ नहीं मिलेगी। ऐसे में अगर आप अगर शांति में समय बिताना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button