लाइफस्टाइल

Chutney Origin : चटनी के चटखारे तो खूब लिए होंगे, पर क्या आप जानते हैं कैसे पहली बार इसे बनाया गया था

हमारे देश में चटनी की उत्पत्ति 17वीं शताब्दी में हुई थी। चटनी को बनाने के लिए अलग-अलग तरह के फल और विभिन्न मसालों का इस्तेमाल भी किया जाता है।

Chutney Origin :  मुगल काल में हुई थी चटनी की शुरुआत, सीधे शाहजहां से है कनेक्शन


भारतीय भोजन में चटनी और अचार का बहुत बड़ा महत्व होता है। चटनी का खट्टा, मीठा या तीखा स्वाद खाने का जायका बढ़ा देता है। यह लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है।

चटनी शब्द का अर्थ एवं  उत्पत्ति –

चटनी शब्द संस्कृत के “चाटनी” शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है “चाटना”। भारत में चटनी का इतिहास बहुत ही पुराना माना जाता है। हमारे देश में चटनी की उत्पत्ति 17वीं शताब्दी में हुई थी।  एक बार जब मुगल बादशाह शाहजहां  बीमार पड़  गए थे, तब उनके हकीम ने उन्हें मसालेदार भोजन  का सेवन करने को कहा था।  इसके बाद शाहजहां के रसोइया ने पुदीना, असली, धनिया, जीरा, लहसुन और सोंठ जैसी चीजों को मिलाकर अच्छी तरह से  पीसा गया  और एक चटनी तैयार की गई थी।  रसोइया ने उस चटनी में जरूरत के हिसाब से नमक, मिर्च और अन्य मसाले भी मिलाया गया था।  हकीम ने चटनी का स्वाद चखने के बाद कहा कि इसे भोजन के साथ कम मात्रा में खाना खाएं।  इस घटना के बाद से चटनी को अन्य भोजन के साथ भी परोसा जाने लगा था।

Read more: Healthy Food For Sex Life: बेहतर बनाना चाहते हैं अपनी सेक्स लाइफ, तो अपनाए इस तरह का भोजन

चटनी की उत्पत्ति का इतिहास –

चटनी की उत्पति भले ही 17वीं शताब्दी के दौरान मिला  हो, लेकिन कई इतिहासकार और फूड एक्सपर्ट मानते हैं कि चटनी का इतिहास हजारों साल पुराना है।  हमारे पूर्वजों ने भी कच्ची चीजों को पीसकर उसका मोटा पेस्ट बनाया था।  कई इतिहासकार बताते हैं कि चटनी का आविष्कार गलती या दुर्घटना की वजह से हुआ था। चटनी को बनाने के लिए अलग-अलग तरह के फल और विभिन्न मसालों का इस्तेमाल भी किया जाता है।

चटनी का अचार – प्रसार –

मुगल काल के दौरान चटनी का प्रसार भारत के विभिन्न हिस्सों में हुआ।  मुगल शासकों ने भारत में कई नए व्यंजन और मसाले पेश किया गया था, जिनमें चटनी भी शामिल थी।  चटनी को मुगलों ने भारत के विभिन्न हिस्सों में फैलाया, जिससे यह भारतीय भोजन का एक अभिन्न हिस्सा बन गया।  आज, भारत में चटनी की कई अलग-अलग किस्में हैं, कुछ लोकप्रिय चटनियों में आम, दही, धनिया, पुदीना, लहसुन, मिर्च, इमली, और फल और सब्जियों की भी चटनी शामिल होती हैं। चटनी भारतीय भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भोजन को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाता है, और यह भारत की समृद्ध विरासत का प्रतीक माना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button