पर्यटन

Most dangerous tourist destinations:दुनिया की सबसे खतरनाक घूमने वाली जगह, जहां पूरे 6 महीने रहता है अंधेरा

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। काफी लोग अभी से घूमने का प्‍लान बनाना शुरू कर देते हैं। एक महाद्वीप ऐसा भी है, जहां जाना तो हर कोई चाहता है, लेकिन पहुंच कोई-कोई ही पाता है। हम बात कर रहे हैं अंटार्कटिका महाद्वीप की ये धरती पर मौजूद सभी सात महाद्वीपों में सबसे ठंडा है। इसका 98 फीसदी हिस्‍सा 12 महीने बर्फ की मोटी चादर से ढका रहता है।

Most dangerous tourist destinations: जानिए अंटार्कटिका में कौन सी जगहें घूमने जाएं, जानें क्यों तेजी ये पिघल रही यहां की बर्फ


Most dangerous tourist destinations:अंटार्कटिका महाद्वीप को दुनिया का सबसे खतरनाक पर्यटन स्‍थल कहा जाता है। दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद इस महाद्वीप में तेज बर्फीली हवाएं चलती हैं। अंटार्कटिका पर करीब 2 किमी मोटी बर्फ की चादर फैली हुई है। बता दें कि अंटार्कटिका को दुनिया का आखिरी छोर भी कहा जाता है। बता दें कि अंटार्कटिका महाद्वीप दुनिया में अकेली जगह है, जहां छह महीने दिन और छह महीने रात रहती है। यहां सर्दी और गर्मी के केवल दो मौसम ही होते हैं।

पूरे 6 महीने रहता है यहां अंधेरा

अंटार्कटिका महाद्वीप पर गर्मियों में लगातार छह महीने उजाला रहता है। वहीं, सर्दियों में छह महीने तक हर तरफ अंधेरा छाया रहता है। अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी का नाम विंसन पर्वतमाला है। करीब 4,892 मीटर ऊंची इस चोटी को विंसन मैसिफ भी कहते हैं।

अंटार्कटिका में कौन सी जगहें घूमने लायक

दक्षिणी ध्रुव पर स्थित अंटार्कटिका महाद्वीप के उत्तरी भाग में अंटार्कटिका प्रायद्वीप है। ये प्रायद्वीप पर्यटन के लिहाज से सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस जगह को ‘हाउस ऑफ आइस फॉरेस्‍ट्स’ भी कहा जाता है। यहां की पर्वत चोटियां और विशाल ग्लेशियर लोगों का मन मोह लेते हैं। आपको यहां बड़ी संख्या में पेंगुइन देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा अंटार्कटिका में पर्यटन के लिहाजा से दक्षिण शेटलैंड द्वीप को भी काफी शानदार माना जाता है। पूरी तरह से बर्फ से ढका यह द्वीप अंटार्कटिक प्रायद्वीप से 160 किमी उत्तर में है।

किस मौसम में जाएं अंटार्कटिक महाद्वीप

साउथ शेटलेंड द्वीप में मौजूद अनुसंधान केंद्रों में शोध करने के लिए अलग-अलग देशों से शोधकर्ता आते हैं। इसके अलावा अंटार्कटिका में ड्रेक पैसेज, फॉकलैंड आइलैंड, दक्षिण जॉर्जिया जैसी कई देखने लायक जगहें हैं। यहां की यात्रा करना साहसिक कार्य माना जाता है। यहां घूमने जाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में यहां बहुत कम ही लोग घूमने के लिए पहुंच पाते हैं। गर्मी का मौसम अंटार्कटिका महाद्वीप की यात्रा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

Read More: Rishikesh best tourist places: अगर ऋषिकेश घूमने का बना रहे है मन, तो इस जगह जाना न भुले

क्‍यों तेजी से पिघल रही अंटार्कटिका की बर्फ

डाटा सेंटर के वैज्ञानिकों के मुताबिक, सिर्फ जलवायु में हो रहे बड़े बदलाव अंटार्कटिका में बर्फ पिघलने का कारण नहीं है। उनके अनुसार ग्लोबल वार्मिंग भी इसकी बड़ी वजह हो सकती है। वैज्ञानिक चिंतित हैं कि बढ़ती गर्मी के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। इसकी वजह से समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे समुद्र का खारापन भी कम होगा। गर्म हवाओं की वजह से बर्फ तेजी से पिघल रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button