लाइफस्टाइल

क्रिसमस पार्टी के लिए ये गेम्स रहेंगे आपके लिए बेस्ट, आज ही चुनें: Company Christmas Party Games

अगर आप भी किसी पार्टी का आयोजन करने की सोच रहे हैं और सोच रहे हैं कि कौन सा गेम खेला जाए तो लेख पढ़ें, आपकी सारी उलझनें दूर हो जाएंगी।

इन गेम्स से बनाएं क्रिसमस पार्टी को और मजेदार, आप भी शामिल कर सकते हैं ये गेम्स: Company Christmas Party Games

Company Christmas Party Games: दिसंबर का महीना शुरू हुए 10 दिन हो गए हैं, अब सभी को क्रिसमस और नए साल का इंतजार है। साल के आखिरी दिनों को खास बनाने के लिए लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन करते हैं या इन दिनों को यादगार बनाने के लिए कहीं बाहर जाते हैं। अगर आप भी किसी पार्टी का आयोजन करने की सोच रहे हैं और सोच रहे हैं कि कौन सा गेम खेला जाए तो लेख पढ़ें, आपकी सारी उलझनें दूर हो जाएंगी।

दम शरथ: यह एक प्रसिद्ध खेल है जो अक्सर पार्टियों में खेला जाता है, जिसमें लोग दो टीमों में बाँटे जा सकते हैं। प्रत्येक टीम को चीट्स में फिल्मों, अभिनेताओं या गीतों के नाम लिखने का काम होता है। एक व्यक्ति चीट उठाकर चयनित चीज को नाम बताता है और उसे अपनी टीम को समझाने के लिए अभिनय करना होता है। जो टीम सबसे अधिक बार सही जवाब देती है, वह जीतती है।

How to Play Dumb Charades

Read more:- Christmas Party Ideas: इस क्रिसमस पार्टी को बच्चों के लिए ऐसे बनाएं खास, जिंदगीभर रहेगा उन्‍हें याद

हैट में क्या है: यह एक मनोरंजक खेल है जिसे क्रिसमस पार्टी में खेला जा सकता है। इसमें एक क्रिसमस रेड हैट के अंदर विभिन्न चीजें डाली जा सकती हैं जैसे कि शॉर्पनर, इरेज़र, टॉफी, नेलपेंट, बटन इत्यादि। एक व्यक्ति हैट लेकर सभी को सामान से भरा हैट दिखाता है, फिर खिलाड़ियों को बिना देखे उसमें कौन-कौन सी चीजें हैं वह पहचानना होता है। जो खिलाड़ी सबसे अधिक सही नाम बताता है, वह जीतता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ट्रुथ एंड डेयर: यह युवा में लोकप्रिय खेल है जो चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ रोचक भी है। इसमें एक खाली बोतल को बीच में रखकर घुमाया जाता है, और जिस तरफ बोतल रुकती है, वहां खिलाड़ी को ट्रुथ या डेयर में से एक चयन करना होता है। ट्रुथ लेने पर, सामने वाला सवाल पूछता है और उसका सही उत्तर देना होता है; डेयर लेने पर, टीम का कोई भी सदस्य खिलाड़ी को किसी भी चुनौतीपूर्ण चुनौती का सामना करने के लिए भाग ले सकता है जिसे उसे पूरा करना होता है।

फ्रीज डांसिंग गेम: क्रिसमस पार्टी में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस नृत्य खेल को खेल सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ गाने चयन करने होंगे और उन गानों पर नृत्य करना होगा। सभी को म्यूजिक के साथ नृत्य करना होगा और म्यूजिक बंद होने पर जो भी हिलेगा, वह इस खेल से बाहर हो जाएगा। जो खिलाड़ी आखिर में बचेगा, वह विजेता होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button