लाइफस्टाइल

कहीं नकली घी तो नहीं खा रहे हैं आप? इन आसान तरीकों से घर पर करें घी की शुद्धता की जांच : Tips to Check Purity of Ghee

इस समय शुद्ध घी की कीमत बहुत अधिक हो चुकी है और ऐसे में इसी चीज का फायदा उठाकर कम दाम पर बाजार में घी में मिलावट करके बेचा जा रहा है। ऐसे में घी की शुद्धता को पहचान करना जरुरी हो जाता है।

Tips to Check Purity of Ghee :सेहत के लिए खतरनाक? घी के बजाय बटर ऑयल का इस्तेमाल से हो सकता है नुकसान

इस समय शुद्ध घी की कीमत बहुत अधिक हो चुकी है और ऐसे में इसी चीज का फायदा उठाकर कम दाम पर बाजार में घी में मिलावट करके बेचा जा रहा है। ऐसे में घी की शुद्धता को पहचान करना जरुरी हो जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

घी की शुद्धता की पहचान –

हजारों वर्षों से भारतीय रसोई में भोजन बनाने और आयुर्वेद में उपचार के लिए घी का इस्तेमाल होता हुआ आ रहा है। हर उम्र के लोगों के लिए घी हमेशा दवा की तरह काम करती है। ऐसे में इसकी डिमांड बाजार में हमेशा से बनी रही है और जिससे इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा होती जा रही है, जो गाय की नस्ल और इसके पुराने होने पर निर्भर करती है। घी महंगा होने के कारण हर कोई इसे खरीदने में सक्षम नहीं होता है। इसी चीज का फायदा लोग बाजार में मिलावटी घी बेचकर उठा रहे हैं। ऐसे में लोग सस्ते में घी के कीमती फायदों को लेने के लिए बिना सोचे समझें तैयार हो जाते हैं। लेकिन मिलावटी घी हमारी सेहत को किसी भी तरह का लाभ नहीं देता है,बल्कि उल्टा खराबी कर सकता है। ऐसे में नकली घी को पहचानने के लिए हम यहां बहुत सरल उपायों से किया जा सकता है।

read more : Makar Sankranti 2024: इस साल मकर संक्रांति में न करें इन बातों को अनदेखा, लग सकता है काल योग

इन चीजों को मिलाते है नकली घी में –

इस समय मार्केट में घी में मिलावट करने के लिए सस्ते और खराब क्वालिटी के तेल जैसे वेजिटेबल तेल, पिघला हुआ बटर, डालडा और हाइड्रोजेनेटेड तेल का उपयोग किया जाता है। और इसके अलावा इसमें आलू और शकरकंद को मसल कर भी मिलाया जा सकता है। इस समय सेहत के लिए फायदेमंद माने जाने वाले घी की बढ़ती मांग को देखते हुए इसमें अन्य पदार्थों की मिलावट की जाती है। इसमें बटर ऑयल भी शामिल है। दरअसल, बटर ऑयल कई फ्लेवर में आते हैं। इसमें एक खास प्रकार की सुगंध होती है। इससे बेक्ड फूड्स, सॉसेज एवं अन्य प्रकार के फूड आइटम्स का स्वाद बढ़ाने का दावा किया जाता है।

कैसे करें घी में मिलावट की जांच –

घी को उबालकर इसको ठंडा होने के लिए रख दें और यह खुशबू वाला और दानेदार है तो यह असली घी है। अगर कोई बदबू आए तो यह मिलावटी घी है।

सबसे पहले मीडियम फ्लेम पर एक पैन रखें। इसमे कुछ देर तक गर्म होने दें और फिर इसमें एक चम्मच घी (butter oil) डाल दें। अगर घी तुरंत पिघल जाए और गहरे भूरे रंग का हो जाए, तो समझें कि इसमें मिलावट नहीं है। और दूसरी ओर यदि घी पिघलने में समय लेता है और पीला हो जाता है तो यह मिलावटी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button