लाइफस्टाइल

Christmas Party Ideas: इस क्रिसमस पार्टी को बच्चों के लिए ऐसे बनाएं खास, जिंदगीभर रहेगा उन्‍हें याद

Christmas Party Ideas: इन 5 तरीकों से अपने बच्चों के लिए क्रिसमस सेलिब्रेशन को बनाएं मजेदार


Christmas Party Ideas: क्रिसमस हो या दिवाली सभी त्यौहार बच्चों के बिना अधूरे ही रहे है। लेकिन यहां हम क्रिसमस की बात कर रहे है क्रिसमस को लेकर बच्चे सबसे ज्यादा उत्साहित रहते हैं और रहे भी क्यों नहीं, इस त्यौहार पर बच्चों को ढ़ेर सारे गिफ्ट मिलते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इस साल क्रिसमस को अपने बच्चों के लिए खास बना सकते है। ऐसे तो क्रिसमस पार्टी में केक से लेकर बच्चों की पसंदीदा सभी चीजें शामिल होती है। अपने घर पर क्रिसमस ट्री की डेकोरेशन करना उस पर लाइट्स लगाना सभी बच्चों को पसंद होता है।

इस दौरान सभी बच्चे अपने प्यारे सेंटा को अपनी पसंदीदा चीजों के बारे में बताते हैं और क्रिसमस की सुबह सेंटा बच्चों के लिए एक प्यारा सा गिफ्ट छोड़कर चला जाता है। इस दिन बच्चे घूमते फिरते और कई तरह के आयोजनों में शामिल होते है। ऐसे में आप चाहो तो इस बार अपने बच्चे के क्रिसमस को खास बना सकते है। उनके लिए काफी सारी इंटरेस्टिंग चीजें कर सकते है इससे उनका क्रिसमस काफी खास बन जाएगा। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आप अपने बच्चों के क्रिसमस को और ज्यादा खास बना सकते है।

केक बनाएं: वैसे तो केक सभी लोगों को पसंद होता है लेकिन बच्चों को कुछ ज्यादा ही पसंद होता है और अगर बात हो क्रिसमस की तो क्रिसमस पर हम केक को कैसे भूल सकते हैं। आप इस दिन अपने बच्चों को खुश करने के लिए उनका फेवरेट केक बना सकते हैं और अगर बनाना नहीं आता तो आप बाहर से भी केक मंगवा सकते हैं क्योंकि बच्चों के लिए केक के बिना क्रिसमस अधूरा है।

घर को सजाएं: जिस तरह आप दीवाली पर घर को सजाते हैं, उसी तरह आप क्रिसमस पर भी अपने घर को सजा सकते है। अपने घर को रोशनी से जगमग कर सकते हैं। इस दिन आप क्रिसमस की थीम वाली लाइट लगाएं और उससे अपने पूरे घर को रोशन करें। जिससे देख कर बच्चों को बाहर जाने की जरूरत ही न पड़े।

Read more: Christmas 2022 : क्रिसमस डे पर क्या है क्रिसमस ट्री का महत्व , जानें हज़ार साल पुरानी इस प्रथा के बारे में

गिफ्ट खरीदें: इस दिन आप अपने बच्चों के लिए कुछ खरीदे या न खरीदे लेकिन गरीब और अनाथ बच्चों के लिए जरूर कुछ खरीदे। साथ ही साथ अपने बच्चों को बताएं कि इस दुनिया में न जाने ऐसे कितने बच्चे हैं जिनके पास न तो पहनने के कपडे होते है न ही जरूरत का सामान। आपको अपने बच्चों के साथ जा कर उन बच्चों के लिए कुछ गिफ्ट खरीदने चाहिए और उन्हें डोनेट करना चाहिए।

पार्टी करें: अगर आपको बच्चों को लेकर कही बाहर नहीं जाना तो आप अपने बच्चों के साथ घर पर भी पार्टी कर सकते है। इसके लिए आप उसके दोस्‍तों को अपने घर पर बुलाकर पार्टी कर सकते है। इसमें आप उनके लिए अच्छा खाना बनाने के साथ गाने भी चला सकते है जिस पर बच्चे डांस कर सकते है।

क्रिसमस ट्री सजाएं: आप एक बार मार्केट जा कर क्रिसमस ट्री और इसे डेकोरेट करने का सामान लेकर आ सकते हैं। उसके बाद बच्चों को इस क्रिसमस ट्री को अपने तरीके से डेकोरेट करने के लिए कहें। यकीन मानिए बच्चों को क्रिसमस ट्री को सजाने में बहुत मजा आता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button