स्वादिष्ट पकवान

Mango frooti recipe: जानिए आम फ्रूटी बनाना कितना है आसान, आज ही घर पर करें ट्र्र्र्राई

मैंगो फ्रूटी भारत में सबसे पसंदीदा आम आधारित पेय पदार्थों में से एक है। यह अपने मीठे और फलयुक्त स्वाद के लिए पसंद किया जाता है और गर्मियों के महीनों के दौरान इसका आनंद लिया जाता है।

Mango frooti recipe: जानिए मैंगो फ्रूटी बनाने का तरीका, इस गर्मी उठाए इसका भरपुर आनंद


Mango frooti recipe: गर्मी के मौसम में आम सभी का फेवरेट होता है। आम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का पसंद होता है, शायद ही कोई हो जिसको आम पसंद न हो। गर्मी के मौसम में अगर आम से बनी ठंडी चीज मिल जाए तो फिर मजा आ जाता है। गर्मियों में आप घर पर मैंगो शेक तो जरूर बनाती होंगी लेकिन क्‍या आपने कभी मैंगो फ्रूटी बनाने की कोशिश की है, अगर नहीं तो आज ही ट्राई करें। वैसे भी फ्रूटी बच्‍चों को बेहद पसंद होती है। ऐसे में अगर आप बच्‍चों को घर का बना फ्रेश मैंगो फ्रूटी देंगी तो ये उनके हेल्‍थ के लिए भी फायदेमंद होगा। साथ ही अब आपको बाहर की डब्‍बाबंद मैंगो फ्रूटी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

मैंगो फ्रूटी क्या है?

मैंगो फ्रूटी भारत में सबसे पसंदीदा आम आधारित पेय पदार्थों में से एक है। यह अपने मीठे और फलयुक्त स्वाद के लिए पसंद किया जाता है और गर्मियों के महीनों के दौरान इसका आनंद लिया जाता है। हालाँकि यह कई वर्षों से बाज़ार में है, फिर भी यह आज भी कई लोगों का पसंदीदा बना हुआ है।

मैंगो फ्रूटी बनाने के लिए सामग्री

1. पके हुए आम- 4 नग

2. कच्चे आम- 2

3. चीनी- 300 ग्राम

4. पानी- अंदाजानुसार

मैंगो फ्रूटी बनाने का तरीका

1. मैंगो फ्रूटी बनाने के लिए सबसे पहले पके और कच्‍चे आमों को अच्‍छे से धोकर छील लें और इसकी गुठली अलग कर लें और गूदे के     छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।

2. अब एक प्रेशर कुकर में इन कटे आमों को एक गिलास पानी के साथ डालें और गैस पर मध्‍यम आंच पर दो सीटी लगने तक पकाएं।     दो सीटी लगने के बाद प्रेशर कुकर का ढक्‍कन खोलें और आम के पल्‍प में चीनी मिलाएं और उसे अच्‍छी तरह से घोल लें।

3. इसके बाद प्रेशर कुकर को दोबारा बंद करें और दो मिनट के लिए इसे फिर पकाएं। दो मिनट के बाद गैस बंद कर दें। अब कूकर         का ढक्‍कन खोलें और आम के इस पल्‍प को थोड़ा ठंडा होने दें।

4. जब आम का पल्‍प ठंडा हो जाए तो आम के गूदे को छानकर उसका पानी अलग कर लें और पानी के एक बाउल में रख लें। अब गूदे      को मिक्‍सर में डालकर उसकी प्‍यूरी बना लें।

5. प्‍यूरी को आम के पानी में मिला लें और इसे छलनी से छान लें। अगर पल्‍प ज्‍यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा पानी मिला लें और एक घंटे      के लिए फ्रिज में रख दें।

6. गर्मी में राहत देने के लिए तैयार है आपकी ठंडी-ठंडी मैंगो फ्रूटी, बस इसे इसे फ्रिज से निकालें और बर्फ के साथ सर्व करें।

Read More: Flavors of India: भारत का ये खास चटपटा मशाला, जो विदेशों में मचा रहा स्वाद का डंका

मैंगो फ्रूटी को कैसे स्टोर करें?

स्टोर से खरीदी गई आम फ्रूटी आमतौर पर टेट्रा पैक या प्लास्टिक की बोतलों में आती है। आपके होममेड संस्करण को इसी तरह से संग्रहीत करने की आवश्यकता है। टेट्रा पैक के बजाय, अच्छी गुणवत्ता वाली कांच की बोतलें चुनें जो हवा-रोधी हों। यदि वे पर्याप्त वायुरोधी नहीं हैं, तो आपकी आम फ्रूटी उतनी ताज़ा नहीं रहेगी और जल्दी खराब हो सकती है। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि आप बोतलों को ठंडा रखने के लिए उन्हें रेफ्रिजरेटर में रखें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button