लाइफस्टाइल

Facts About August Born: सरकारी नौकरी पाने में होते हैं माहिर अगस्त बॉर्न, जानें इन लोगों की खासियत

Facts About August Born: जाने अगस्त में जन्मे लोगों की विशेषताएं


Facts About August Born: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने ग्रहों की दशा बदलती है। जिसका सीधा प्रभाव उस महीने में जन्में लोगों पर भी पड़ता है। आज हम अगस्त में जन्मे लोगों के बारे में बात कर रहे हैं। ज्योतिषीय शास्त्रों के आकलन के अनुसार जिन लोगों का जन्म अगस्त महीने में होता है उनके स्वभाव में कुछ विशेष ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है।

आपको बता दें कि अगस्त में जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। इन लोगों की राशि सिंह होती है। इस महीने में जन्मे लोगों के प्रत्येक कार्य में लीडरशिप दिखाई देती है। इतना ही नहीं मिथुन और कन्या राशि के लोग इनके अच्छे मित्र होते हैं।

अगर हम अगस्त में जन्मे लोगों की नौकरी की बात करें तो इन लोगों को प्रशासनिक नौकरी में जल्दी सफलता मिल जाती है। इस महीने में जन्मे लोगों को किसी भी बात को अपनी तरफ घुमाना बहुत अच्छे से आता है। इतना ही नहीं इन लोगों की चतुराई इनकी वाणी से साफ देखी जा सकती है। तो चलिए आज हम बात करते है अगस्त में जन्मे लोगों में क्या क्या विशेषताएं होती है।

यह है अगस्त में जन्मे लोगो की कुछ खास विशेषताएं

1. अगर हम बात करें अगस्त में जन्मे लोगों की पर्सनालिटी की तो ये लोग दिखने में स्मार्ट और खूबसूरत होते हैं। इसके अलावा यह शांत रहना पसंद करते हैं यही वजह है कि लोग इन्हें घमंडी भी समझते हैं।

2. ये लोग खुद तो अपनी तारीफ करते ही हैं साथ ही इन्हें लोगों से हर समय अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है।

Read more: Monkeypox WHO: आपकी सेक्स से जुड़ी एक गलती आपको बना सकती है मंकीपॉक्स का शिकार

3. अगर बात कि जाए अगस्त में जन्में लोगों की लव लाइफ की, तो ये लोग प्यार के मामले में थोड़े लापरवाह किस्म के होते हैं। इसी वजह से इनके एक से ज्यादा लव अफेयर होते हैं लेकिन यह प्यार बड़े ही शिद्दत से करते हैं यही वजह है की  इन्हे अपने प्यार पे गुरूर होता है।

4.अगस्त में जन्मे लोग थोड़े जिद्दी होते है इन्हे हर चीज अपने तरीके से चाहिए होती है। अगर इनका मन होगा तो इनसे कुछ भी करा लो और वहीं अगर इनका मन न हो तो कितना भी जरूरी काम हो ये उसे नहीं करते।

5. यह अपनी हर परेशानी को खुद सुलझाना अच्छे से जानते हैं तभी ये खुद को हमेशा सेल्फ मोटिवेट करते हैं।  अगस्त में जन्में लोग अपनी राहें खुद चुनते हैं।

6. अगस्त में जन्मे लोग काफी टैलेंटेड होते हैं। अगस्त में जन्मे ज्यादातर लोग अच्छे बिजनेसमैन, इंजीनियर या फिर कलाकार बनने की खूबियां रखते हैं।

7. आपको बता दें की अगस्त में जो लोग जन्मे होते है उनकी राशि सिंह होती है और उनका लकी नंबर होता है 2, 4, 9, 10 और 34, इन लोगों को हर चीज में लॉयल्टी चाहिए होती है यह जितने ईमानदार खुद होते है उतना ही ईमानदार होने की उम्मीद अपने आसपास के लोगों से रखते हैं।

Read more: Things Successful People Do: क्या आप चाहते हैं ज़िंदगी की हर जंग में जीत हासिल करना ? अपनाएं सफलता के ये टिप्स

8. अगस्त माह में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से कंजूस होते हैं इनका यही स्वभाव इन्हें धनी बनाता है। साथ ही ये लोग बुद्धिमान भी होते हैं ये तेज बुद्धि के धनी होते हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर ही समाज में अपना एक अलग प्रभाव छोड़ते हैं।

9. अगस्त में जन्मे लोगों की समाज की भलाई के कामों में खूब सक्रियता देखने को मिलती है। हालांकि भलाई के कामों में इनका स्वार्थ भी छिपा होता है। ये लोग सबके साथ घुलने मिलने में विश्वास नहीं करते इसलिए इनके दोस्त भी बेहद कम होते हैं।

10. इस महीने में जन्मे लोगों को बाकि लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने की कला बहुत अच्छे से आती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button