लाइफस्टाइल

BMI Analysis :सेहत मापने का ये है अनोखा तरीका, जानें बीएमआई के बारे में विस्तार से

बॉडी मास इंडेक्स के बारे में विस्तार से जानते है।अक्सर महिलाएं अपनी सही हाइट और शरीर के वजन को जानने के लिए बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) का सहारा लेती हैं।

BMI Analysis : महिलाएं करती है सेहत मापने के लिए BMI का इस्तेमाल,जानें क्या है सही तरीका

बॉडी मास इंडेक्स -आपकी सेहत आपके शरीर के साथ साथ आपकी मनोदशा और आत्मिकता पर भी निर्भर करती है। सेहत मापने के लिए बीएमआई(BMI) एक सामान्य तरीका है। वजन को मैनेज करना एक मुश्किल काम है, और इसके लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होती है। रोजाना एक्सरसाइज के साथ पौष्टिक भोजन आपके वजन और सेहत को ठीक रखने  में मदद करता है।  बीएमआई एक फेमस माप है जिसका उपयोग कई हेल्‍थ प्रोफेशनल द्वारा यह जानने के लिए किया जाता है कि आपके शरीर का वजन हेल्दी है या नहीं।

 BMI Analysis :बॉडी मास इंडेक्स के बारे में विस्तार से जानते है।अक्सर महिलाएं अपनी सही हाइट और शरीर के वजन को जानने के लिए बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) का सहारा लेती हैं।  बीएमआई किसी व्यक्ति के वजन की स्थिति को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित करता है। लेकिन कई एक्सपर्ट्स ने बीएमआई की आलोचना की है। उनका मानना है कि बीएमआई हेल्थ के बारे में सही जानकारी नहीं देता है।

Read more: Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में मौसम ने ली फिर करवट, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

सिर्फ बॉडी साइज का माप देता है-बीएमआई आसान और सस्ता तरीका हो सकता है। BMI  केवल आपके शरीर के साइज और वजन का नाप लेता है। बीमारी और स्वास्थ्य की स्थिति पर विचार नहीं करता है। यह परिणाम दिखाने का एक अधूरा तरीका है। बॉडी मास इंडेक्स वास्तव में शरीर की चर्बी को नहीं मापता है। बल्कि शरीर के स्वस्थ होने का संकेत देता है।

रैंडम रिजल्‍ट- बीएमआई केटेगरी कभी-कभी गलत रिजल्‍ट बताती हैं। आप बीएमआई की सटीकता पर भरोसा नहीं कर सकते हैं और किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य  के बारे में सही जानकारी नही देता है। एक पुरुष, महिला, वरिष्ठ नागरिक और एक युवा वयस्क की लंबाई और वजन में बहुत बड़ा अंतर होता है।

Read more: E-Sprinto Amery: लॉन्च हो गया इलेक्ट्रिक स्कूटर ई-स्प्रिंटों अमेरी

एथलीटों के लिए सही नहीं-एथलीट बहुत मेहनत करते हैं और फिजिकल एक्टिविटी का हैवी शेड्यूल होता हैं। लोगों के सामने एक बहुत ही आम समस्या यह है कि अगर वे फिट और मजबूत हैं, तो उनका बीएमआई कुछ और ही दिखाता है। क्योंकि एथलीटों जैसे मजबूत व्यक्तियों के साथ, जो हाई पोषण डाइट लेते हैं और बहुत अधिक वर्कआउट करते हैं जिससे मसल्स में वृद्धि होती है और परिणामस्वरूप बीएमआई में वृद्धि होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button