लाइफस्टाइल

Bhai Dooj 2023 : भाई-दूज के पावन पर्व पर बहन को दें ये फाइनेंशियल गिफ्ट, बहन को बनाएं आत्मनिर्भर

भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत और प्यार भरा बनाने वाला त्यौहार भाई दूज इस साल 15 नवंबर के दिन मनाया जा रहा है। इस भैया दूज ये प्रण लीजिए कि आप इन सारे कामों में बहन को न सिर्फ साथ, बल्कि आगे रखेंगे। बहन को आत्मनिर्भर बनाएं।

Bhai Dooj 2023 : ये  गिफ्ट्स पाकर बहन के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कुराहट, खुद भी बनेंगे सुपर ब्रदर

भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत और प्यार भरा बनाने वाला त्यौहार भाई दूज इस साल 15 नवंबर के दिन मनाया जा रहा है। इस भैया दूज ये प्रण लीजिए कि आप इन सारे कामों में बहन को न सिर्फ साथ, बल्कि आगे रखेंगे। बहन को आत्मनिर्भर बनाएं।

भाई दूज के दिन बहनों को दे स्पेशल गिफ्ट –

भाई दूज के दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाती हैं और नारियल देकर मिठाई खिलाती हैं। भाई दूज के इस मौके पर बहन को खुश करने के लिए तरह-तरह के उपहार या शगुन आदि देते हैं। अगर आप भी इस भाई दूज पर बहन को खुश करने के साथ ही अपनी बहन आत्मनिर्भर बनाने के लिए ये गिफ्ट करें। उन्हें इन चीजों का प्रैक्टिकल नॉलेज होगा, तभी बाहरी दुनिया में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और उनका आत्मसम्मान भी बढ़ेगा। हमारे बड़े बुजुर्ग कहते थे कि बहन की शादी के लिए पैसे जमा करते थे। ये तो आपने बहुत सी पुरानी हिंदी फिल्मों में देखा होगा कि भाई अपनी बहन के दहेज के लिए पैसे इकट्ठा करता है। क्या आपको ऐसी कोई फिल्म याद है,जिसमें भाई अपनी बहन को हायर एजूकेशन दिलाने,उसे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोशिश करता दिखाई दे।  पिछले साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की शुरुआत में तो अक्षय का किरदार लाला केदारनाथ अपने चारों बहनों की शादी कर देना चाहता है और दहेज के लिए पैसे जुटाने की हर संभव कोशिश करता है। लेकिन आखिर में उसे अपनी गलती का एहसास होता है और वो अपनी बहनों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें सशक्त बनाने पर जोर देता है। फिल्म के अंत में बहनों के हिस्से सफलता आती भी है। वैसे ही बहन को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाए और खुद भी सुपरहीरो बनें।

फाइनेंशियल नॉलेज बढ़ाने में बहन की मदद करें –

हमारे देश की जानी-मानी वूमेन ओनली इन्वेस्टमेंट फर्म LXME के एक सर्वे किया था जिसके मुताबिक देश की 33 फीसदी महिलाओं ने आज तक खुद कोई इन्वेस्टमेंट नहीं किया है। इसके अनुसार 22% महिलाओं के नाम से उनके पति, भाई, पिता निवेश करते हैं और उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं होती। उनका काम सिर्फ पेपर पर साइन करना है। पैसे से जुड़े मामलों का ज्ञान ना होने की वजह से महिलाएं अपने अधिकारों से भी वंचित रह जाती हैं। ऐसे में अगर आप एक जिम्मेदार भाई हैं तो अपनी बहन को फाइनेंशियल नॉलेज का महत्व जरूर बताना चाहिए और साथ ही उसे लगातार इस बारे में सीखने के लिए प्रोत्साहित करें। और इंन्वेस्टमेंट से जुड़े अपने फैसलों में उन्हें भी शामिल जरुर करना चाहिए।

Read more:- Odisha New Governor: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ओडिशा के राज्यपाल हुए नियुक्त

काबिल और अपने अधिकार के लिए लड़ना सिखाएं –

पूरी दुनिया में 100 में से 30 महिलाएं किसी-न-किसी रूप में घरेलू हिंसा का शिकार होती रहती हैं। घरेलू हिंसा झेलने वाली सभी महिलाएं अपने अधिकारों के लिए नही लड़ पाती हैं। इसका एक कारण ये है कि वो आर्थिक रूप सेआत्मनिर्भर नहीं होतीं है। ऐसे में ये आपका फर्ज होता है कि आप अपनी बहन को इस काबिल बनाएं कि किसी भी स्थितियों में भी वो अपने बलबूते जिंदगी जी सके और उसे जीवन में किसी पर भी फाइनेंशियली निर्भर न रहना पड़े।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button