मनोरंजन

Munawar Faruqui: क्या मुनव्वर फारूकी की जिंदगी में आई एक और लड़की? सड़क पर भागते हुए दिखे, फैंस बोले- ‘एक और भाभी, ये वाली भी मस्त है’

Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी ने आयशा खान की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं। कॉमेडियन को लेकर आयशा ने खुलासा किया कि वो एक वक्त पर कई लड़कियों को डेट करते हैं और इस चीज से वो खुद गुजर चुकी हैं।

Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी की एक और गर्ल फ्रेंड, फैंस बोले- ये वाली अच्छी है

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के विनर बन गए हैं। इस शो को जीतने के बाद मुनव्वर हर तरफ छाए हुए हैं। शो खत्म होने के बाद से दोस्तों संग पार्टी कर रहे हैं। शो में तो मुनव्वर की पर्सनल लाइफ की काफी चर्चा हुई है। नाजिला सिताशी से तो उनका ब्रेकअप हो ही गया था। आयशा खान संग भी मुनव्वर का रिश्ता खत्म हो गया। लेकिन अब लगता है कि मुनव्वर की जिंदगी में एक नई लड़की आ गई है। अब कॉमेडियन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक हसीना का हाथ पकड़े पार्टी से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो बिग बॉस पार्टी का नहीं है।

बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी ने आयशा खान की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं। कॉमेडियन को लेकर आयशा ने खुलासा किया कि वो एक वक्त पर कई लड़कियों को डेट करते हैं और इस चीज से वो खुद गुजर चुकी हैं। बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी को लेकर हुए इस खुलासे ने पब्लिक में उनकी इमेज को काफी डैमेज किया। हालांकि, फैंस के साथ ने उन्हें बिग बॉस 17 का विनर बना दिया।

कॉमेडियन के चेहरे का बदला रंग

अब शो से बाहर आने के बाद कॉमेडियन की पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। ऐसे में मुनव्वर का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में मुनव्वर फारुकी एक लड़की का हाथ पकड़े सड़क पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही कैमरे की नजर उन पर पड़ी तो कॉमेडियन के चेहरे का रंग थोड़ा बदल गया।

We’re now on WhatsApp. Click to join

हाथ पकड़कर भागे कार की ओर

मुनव्वर बिना रुके लड़की का हाथ पकड़े कार की ओर भागे और बैठकर रवाना हो गए। आपको बता दें कि मुनव्वर फारुकी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया। वीडियो पर कॉमेडियन के फैंस ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने कहा- “भाई का नंबर जारी है, 89वीं वाली भाभी है, और भी आने वाली है… हमारे भाई का प्यार।” एक अन्य यूजर ने कहा- “एक और भाभी, ये वाली भी मस्त है।”

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ फोटो

हाल ही में मुनव्वर फारूकी एक पार्टी का हिस्सा बने थे, जिसमें प्रोड्यूसर राघव शर्मा के साथ भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल भी नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ मुनव्वर फारुकी की तस्वीर भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो में तीनों को ब्लैक लुक में देखा जा सकता है। वहीं चेहरे की स्माइल फैंस का दिल जीत रही है।

Read More:- Valentine Week: लव लाइफ अच्छी करनी है तो ‘Kissing Street’ पर जरूर करें किस, कपल्स की लगती लंबी लाइन, जानें कहां है ये जगह

फैंस ने किया कमेंट

फोटो शेयर करते ही एक यूजर ने लिखा, किंग और प्रिंस एक ही फ्रेम में। दूसरे ने लिखा, मुनव्वर किंग। तो तीसरे यूजर ने लिखा, डोंगरी किंग। चौथे ने लिखा, वह साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं। यह अच्छा है। वाओ। मेरा दिल जीत लिया।

मुनव्वर फारूकी पर लगा था वुमेनाइजर

बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा हुई थी। शो में आयशा खान के आने के बाद उन्होंने मुनव्वर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो एक साथ दो लड़कियों यानी उन्हें और नाजिला को डेट कर रहे थे। वहीं, वो एक और लड़की को रिश्ता भेज कर भी आए थे। इसके बाद मुनव्वर को काफी ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं कई लोगों ने उन्हें वुमेनाइजर का टैग भी दिया था। हालांकि, मुनव्वर ने इस पर अपनी कुछ खास सफाई पेश नहीं की थी। लेकिन उन्होंने आयशा खान से माफी मांगी थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button