लाइफस्टाइल

Benefits Of Late Marriage: 30 की उम्र में शादी करने के हैं ढेरों फायदे, लोगों ने माना समझदारी वाला कदम

Benefits Of Late Marriage: ज्यादातर लोग मानते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ शादी में ज्यादा मुश्किलें आती हैं। हालांकि कुछ बातों पर गौर किया जाए तो 30 की आसपास की उम्र में शादी करना ज्यादा समझदारी भरा कदम होता है।

Benefits Of Late Marriage: शादीशुदा रिश्ते में लंबे समय तक बनी रहेगी मिठास, इस उम्र में थामें एक दूसरे का हाथ

एक जमाना था जब लड़के-लड़कियों की शादी 18-20 साल में हो जाती थी और 25 तक तो उनका घर बच्चों की किलकारी से गूंज उठता था। लेकिन अब वह दौर गया। आजकल लड़के-लड़कियां करियर ओरिएंटेड हो गए हैं और सेटल होने के बाद 25 से 30 या 30 से 35 या फिर 40 साल की उम्र में शादी करते हैं। Benefits Of Late Marriage एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादा उम्र में शादी करने के कुछ फायदे जरूर होते हैं। लेकिन एक परेशानी जो इन लोगों को होती है, वो है बेबी प्लानिंग में। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं 6 ऐसे फायदे जो लेट मैरिज करने वालों को होते हैं…

30 की उम्र में शादी करने के फायदे

मिलता है करियर बनाने का पूरा मौका Benefits Of Late MarriageBenefits Of Late Marriage

20 से 25 साल की उम्र के आस-पास का समय किसी के भी करियर के लिए सबसे जरूरी होता है। इस समय उसका पूरा ध्यान अपना करियर बनाने की तरफ होता है। इस उम्र में शादी करने से जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और वो अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस नहीं कर पाते हैं।

Read More:- Relationship Advice: रिलेशनशिप में हैं तो बिल्कुल न करें ये गलतियां, नफरत में बदल जाएगा प्यार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये काम?

आ जाती है समझदारी Benefits Of Late Marriage

उम्र के साथ-साथ हर इंसान में समझदारी आ जाती है। 30 साल की उम्र तक इंसान मैच्योर हो जाता है और वो किसी की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है। इसके अलावा मुश्किल हालातों को भी वो आसानी से सम्भाल सकता है। इस उम्र में वो किसी दूसरे इंसान की जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार होता है।

बढ़ जाता है कॉन्फिंडेस लेवेल Benefits Of Late Marriage

25 साल की उम्र तक इंसान पढ़ाई पूरी कर जॉब करने लगता है। जॉब के बाद इंसान के अंदर एक आत्मनिर्भरता आ जाती है और उसका आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है। ये बात शादी के बाद के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस उम्र तक सही लाइफ पार्टनर चुनने की भी क्षमता आ जाती है।

Read More:- Relationship Depression: क्यों खतरनाक है रिलेशनशिप डिप्रेशन? जानें क्या हैं इसके लक्षण और कैसे सुरक्षित करें अपना रिश्ता

पैसों का सही इस्तेमाल Benefits Of Late Marriage

30 साल की उम्र तक आते-आते इंसान को इस बात का अच्छा अनुभव हो जाता है कि उसे पैसों का इस्तेमाल कैसे करना है। 20-25 साल की उम्र में लोग ज्यादा खर्चीले स्वभाव के होते हैं और 30 के बाद इस पर काबू पाना सीख जाते हैं। अगर आप देर से शादी करते हैं तो इसका एक फायदा ये भी होता है कि आप दूसरों की गलतियों से कैसे सीख सकते हैं।

Read More:- Relationship Advice: हस्बैंड वाइफ दोनों हैं वर्किंग तो ऐसे करें अपने पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ को बेहतर, अटूट रहेगा रिश्ता

लंबे समय तक बनी रहती मिठास Benefits Of Late Marriage

देर से शादी करने वाले लोगों में लंबे समय तक मिठास बनी रहती है। साथ ही इस समय आप में रोमांस की भी एक समझ होती है जो हर गुजरते दिन के साथ आप दोनों के रिश्ते में प्यार बढ़ाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

फैमिली मेंबर्स नहीं करते दखलअंदाजी Benefits Of Late Marriage

बड़ी उम्र में शादी करने वाले कपल्स की लाइफ में उनकी फैमिली के दूसरे मेंबर्स ज्यादा दखल अंदाजी नहीं करते, क्योंकि उन्हें पता होता है कि वे मेच्योर हैं और किसी भी समस्या को खुद सुलझा सकते हैं।

अच्छे के साथ साथ बुरा भी आता Benefits Of Late Marriage

कहते हैं ना हर अच्छी चीज के साथ कुछ नुकसान भी होते हैं। ऐसे ही देर से शादी करने वाले लोगों को भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे- डॉक्टर्स की मुताबिक 30 के बाद बेबी प्लान करने वाली महिलाओं को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, 40 के बाद गर्भ धारण करने की मात्र 33 प्रतिशत संभावना ही होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button