World Population Day क्यों मनाया जाता है और कब हुई इस दिन की शुरुआत
दुनिया भर मे 11 जुलाई को World Population Day के रूप मे मनाया जाता है। आइए जाने की इस दिन का उद्देश्य है और इसे 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है।
World Population Day: बढ़ती आबादी मे हमारी जिम्मेदारी
World Population Day: दुनिया भर मे 11 जुलाई को World Population Day के रूप मे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जनसंख्या के मुद्दे और इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता को फैलाना है। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय मे जनसंख्या और बढ़ने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार 20250 तक की जनसंख्या अनुमानित 9.7 मिलियन तक पहुचने सकती है। साल 2080 के दशक के मध्य में जनसंख्या संभावित रूप से 10.4 बिलियन तक पहुचने का अनुमान है। आइए जानते है की किस देश की जनसंख्या सबसे अधिक है और World Population Day मनाने की शुरुआत कब हुई थी।
विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत कैसे हुई?
इस दिवस की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा की गई थी। दरअसल, जब 1987 में दुनिया की आबादी 5 अरब पार कर गई, तो वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ी। इसी के बाद यह दिन तय किया गया ताकि दुनिया जनसंख्या नियंत्रण और संसाधनों के संतुलित उपयोग के बारे में गंभीरता से सोचे।
Read More: Rishab Shetty: ‘कांतारा’ के नायक ऋषभ शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
किस देश की जनसंख्या सबसे अधिक है
भारत की जनसंख्या दुनिया मे सबसे ज्यादा है। साल 2025 की रिपोर्ट के अनुसार भारत की साल 2025 तक की जनसंख्या 1.46 मिलियन से ज्यादा होने का अनुमान है। जो की चीन के जनसंख्या के 1.41 बिलियन से ज्यादा है और यह भारत को दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बनाता है।
जनसंख्या वृद्धि: वरदान या अभिशाप?
जनसंख्या वृद्धि अगर नियंत्रित हो तो यह विकास का आधार बन सकती है तो ज्यादा युवा शक्ति, ज्यादा उत्पादकता, और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था।
लेकिन जब यह बेकाबू हो जाती है, तो इसका असर हर जगह दिखता है जैसे :
- शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव
- बेरोज़गारी में वृद्धि
- जल, भोजन और ऊर्जा की कमी
- प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन
- झुग्गी बस्तियों का विस्तार और शहरी अव्यवस्था
जनसंख्या नियंत्रण के उपाय क्या हो सकते हैं?
जनसंख्या शिक्षा और जागरूकता फैलाना इसके साथ ही परिवार नियोजन सेवाएं सुलभ बनाना। महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के बारे मे सोचना इसके साथ ही किशोरों को यौन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, लोगों समझना और सरकार द्वारा जनसंख्या नीति को मजबूत बनाना होता है।
विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व
World Population Day हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन केवल जनसंख्या के आँकड़ों को देखने के लिए नहीं, बल्कि बढ़ती आबादी से जुड़ी चुनौतियों और समाधान पर सोचने के लिए मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस का सबसे बड़ा उद्देश्य है लोगों को यह समझाना कि तेजी से बढ़ती आबादी हमारे संसाधनों, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर भारी दबाव डाल रही है। इस दिन पर सरकार और संस्थाएं परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक उपायों और यौन स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियाँ देकर लोगों को सोच-समझकर परिवार बसाने के लिए प्रेरित करती हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com