लाइफस्टाइल

8 ऐसे पेड़-पौधे जो रात को छोड़ते हैं ऑक्सीजन और करते हैं वातावरण को स्वच्छ

पेड़-पौधे जो बनाएं आपके घर-आँगन को स्वच्छ और खुशनुमा


ऑक्सीजन मनुष्यों के लिए बहुत जरूरी है।  स्वच्छ वातावरण के लिए अक्सर लोग अपने घर-आंगन में पेड़-पौधे लगाते हैं। हमलोग जानते हैं कि दिन में पेड़-पौधे के आस-पास रहना अच्छा होता है क्योंकि यह ऑक्सीजन छोड़ते हैं और इंसानों के द्वारा छोड़ी गई कार्बन-डाई-ऑक्साइड ग्रहण करते हैं। जिससे इंसान आसानी से सांस ले पाते हैं। लेकिन रात को यही पौधे कार्बन-डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं और ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं। अगर आप रात को भी घर के आसपास के वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखना चाहते हैं तो ऐसे पौधे लगा सकते है जो रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

पेड़-पौधे
पेड़-पौधे

आइये जानते हैं ऐसे कौन-कौन से हैं वो पेड़-पौधे :-

  • एलोवेरा

सेहत और ब्यूटी के साथ-साथ एलोवीरा वातावरण को भी शुद्ध रखता है। यह पौधा रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है।

  • स्नेक प्लांट

यह पौधा गॉर्डन की खूबसूरती को तो बढ़ाता ही है, साथ-ही-साथ ये हवा को भी शुद्ध रखने का काम करता है।

  • नीम का पेड़

यह स्वाद में चाहे कितना ही कड़वा हो लेकिन इसके साथ ही नीम कीड़े-मकोड़े को भी दूर करने का काम करता है और इस वजह से नही इससे वातावरण शुद्ध रहता है।

पेड़-पौधे
पेड़-पौधे
  • तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा एक बहुत ही अच्छा हर्ब है। इस पौधे का उपयोग सेहत सम्बन्धी कारणों के लिए तो करते ही हैं साथ ही यह वातावरण के लिए भी बेस्ट है।

  • पीपल का पेड़

पीपल का पेड़ सेहत और वातावरण दोनों के लिए ही बेस्ट है।

  • ओर्चिड्स

अगर अपने घर-आँगन को फूलों से सजा कर रखना चाहते हैं और इसके साथ ही स्वच्छ हवा भी पाना चाहते हैं तो घर में लगाएं यह पौधा और फिर देखिये जादू।

  • ऑरेंज गेर्बेरा

घर को खुशनुमा और खुसबूदार बनाने के लिए ऑरेंज गेर्बेरा का पौधा लगाएं जिससे आपको मिलेगी फ्रेश हवा और होगा आपके आस-पास का वातावरण भी स्वच्छ।

  • क्रिसमस कैक्टस

यह पौधा दिखने में क्रिसमस ट्री की तरह होता है चूकि यह पौधा भी रात के समय ऑक्सीजन छोड़ने का काम करता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button