लाइफस्टाइल

जानिए क्या होते है गेमिंग के फायदे और नुकसान

गेमिंग के फायदे और नुकसान


गेमिंग एक बहुत ही रोमांचक और अलग सी चीज होती है। गेमिंग का नशा हर किसी पर चढ़ता है पर इसका असर ज्यादातर लडको पर होता है। गेमिंग का प्रयोग सिर्फ बड़े बच्चे ही नहीं करते, पर अक्सर छोटे बच्चों को नई चीज़ सिखाने के लिए गेम का प्रयोग किया जाता है। वह अलग बात है कि अब हम मोबाइल या कंप्यूटर पर गेम खेलते हैं और बच्चों को भी इन्हीं के माध्यम से सिखाते है। जिस तरह हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं उसी तरह गेमिंग के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं।

गेमिंग के फायदे और नुकसान
फायदे से ज़्यादा है नुक्सान

यहाँ पढ़ें : जानिए आपको कौन सी चीज़े बदलनी है अभी के अभी

तो जानते हैं कि क्या होते हैं गेमिंग के फायदे और नुकसान:-

फायदे

  1. गेमिंग से आप अपना ध्यान अपनी परेशानी और हर उस बात से हटा सकते हैं जिससे आप बहुत परेशान या विचलित हो रहे हो। गेम खेलने से आपका ध्यान उस बात से हट जाता है
  2. इस से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। किस तरह से किसी भी परिस्थिति में काम करना या किसी विपरीत स्तिथि में प्रतिक्रिया देना आप आसानी से सीख जाते है।
  3. आप सारी चीजें एक साथ संभाल सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की शक्ति बेहतर हो जाती है।
  4. गेमिंग के माध्यम से नए दोस्त बना सकते है। बहुत गेम्स ऐसी होती है जिन्हें आप दूसरे लोगो के साथ खेलते है।
  5. ये आपकी सोचने और समझने की क्षमता को बढ़ाता है। गेम खेलने से आपकी एकाग्रता बढ़ती है। आप ज़्यादा बेहतर ढंग से खुद को काम और बाकी चीजो पर केंद्रित कर पाते है।
गेमिंग के फायदे और नुकसान
गेम्स की लत है बुरी

नुकसान

  1. आप जब भी गेम खेलते है, तब आपको समय का कोई ध्यान नहीं रहता। आप अपना अधिकतर समय गेम खेलने में लगा देते है और वो समय बर्बाद कर देते है।
  2. अंगूठे, कलाई और आँखों को आराम ना मिलने के कारण आपको कई परेशानियां हो सकती है। कमज़ोर दृष्टि और टेंडोनिटिस उन्ही में से है।
  3. वीडियो गेम खेलते समय आपको ज़्यादा काम नहीं करना पड़ता, जिसके कारण आप बहुत आलसी हो जाते है। और फिर यही आलस मोटापा और पीठ दर्द जैसी तकलीफों का कारण बन जाती है।
  4. आप अधिकतर समय गेम खेलने में निकल देते है, जिसके कारण आप अपने परिवार और दोस्तों से दूर हो जाते है।
  5. वीडियो गेम में होने वाली कई बातों को बच्चे सच मान लेते है। और जो वो वीडियो गेम में देखते और खेलते है वही वो असलियत में भी कर देते है।
  6. ज़्यादा एक्शन गेम खेलने के बच्चे अक्सर बहुत ही गउग्र और तेज़मीज़ाज हो जाते है। उनका खुद पर कोई काबू नहीं रहता।
  7. गेमिंग की लत बहुत ही बुरी होती है। और जब किसी को भी गेम्स की लत लगती है तो उनकी पूरी जीवनशैली पर इसका असर पड़ता है।

ज़ाहिर सी बात है कि गेमिंग के फायदे और नुकसान दोनों ही है। पर देखा जाए तो गेमिंग के नुकसान उसके फायदों से कहीं ज़्यादा है। अब वो आप पर निर्भर करता है कि आप कैसी जीवनशैली चाहते है। गेमिंग को अपनी आदत ना बनाए। बेहतर होगा अगर आप अपना गेमिंग के समय को सीमित करके चले तो।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button