सेहत

जाने मेडिटेशन करने के बेस्ट तरीके, और इसके फायदे

जाने मेडिटेशन क्या होता है


आज के समय में हम सभी लोगों का लाइफस्टाइल काफी ज्यादा भागदौड़ भरा  है। इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में लोगों के पास अपने लिए ही समय नहीं रहता है। इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी और तनावपूर्ण जीवनशैली में मेडिटेशन ही एक ऐसी चीज है जो आपको रिलैक्स करने में मदद करता है। जब भी हमारी इंद्रियां सुस्त होती है तो मेडिटेशन हमारी जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है।

अगर हम शोध की माने तो शोध के अनुसार मेडिटेशन हमें अस्थायी रूप से तनाव से राहत दिलाने में मदद करता है। मेडिटेशन के आसान और सुखदायक लाभों के कारण हमे अपनी लाइफ को आसानी से जीने में सहायता मिलती है। एक हेल्दी और एक्टिव लाइफ जीने के लिए एक्सपर्ट भी मेडिटेशन करने की सलाह देते हैं।

क्या है मेडिटेशन या ध्यान

मेडिटेशन कहे या फिर ध्यान एक मानसिक व्यायाम है। जिसमें रिलैक्सेशन, फोकस और जागरूकता शामिल है। आपको बता दे कि जैसे शारीरिक व्यायाम हमारे शरीर के लिए काम करता है वैसे ही मेडिटेशन हमारे दिमाग के लिए काम करता है। आमतौर पर मेडिटेशन शांत स्थिति में और आंखें बंद करके किया जाता है। आपको बता दें कि मेडिटेशन एक अभ्यास है जिसमें आप एक तकनीक का उपयोग करके जैसे माइंडफुलनेस, विचार या गतिविधि पर ध्यान केंद्रित कर सकते है। ताकि आप अपने फोकस और अवेयरनेस को बढ़ा सकें।

मेडिटेशन

और पढ़ें:  इन ऑनलाइन एप्स की सहायता से आप कहीं से भी कर सकते है ऑनलाइन डॉक्टर से कंसल्ट

जाने मेडिटेशन के फायदों के बारे में

1. आपको बता दे कि मेडिटेशन का सबसे अच्छा और सबसे पहला फायदा यह है कि यह आपके तनाव को कम करता है। यह कोर्टिसोल के स्तर को कंट्रोल करके आराम देता है।

2. क्या आपको पता है मेडिटेशन आपको एंग्जायटी, डिप्रेशन और निराशा जैसी मानसिक स्थितियों में मदद करता है यह आपके दिमाग को शांत करके राहत दिलाता है।

3. मेडिटेशन का नियमित रूप से अभ्यास एंग्जायटी डिसऑर्डर के लक्षणों को भी कम करता है।

 मेडिटेशन

जाने बेस्ट मेडिटेशन के बारे में

1. ज़ेन मेडिटेशन: आपको बता दे कि ज़ेन मेडिटेशन बौद्ध परंपरा का एक हिस्सा है। आपको इसका नियमित अभ्यास एक ट्रेंड प्रोफेशनल के मार्गदर्शन में करना चाहिए। ज़ेन मेडिटेशन आपके दिमाग को तेज़ करने में मदद करता है।

2. कुंडलिनी योग ध्यान: आपको बता दे कि कुंडलिनी योग ध्यान से आप शारीरिक रूप से सक्रिय होते हैं। इस कुंडलिनी योग ध्यान में आपको गहरी सांस लेने होती है साथ ही साथ आपको मंत्रों का उच्चारण भी करना होता है। इसके लिए आपको आमतौर पर एक क्लास लेने की आवश्यकता होती है।

3.  मंत्र मेडिटेशन: सबसे पहले आपको बता दे कि  मंत्र एक संस्कृत शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना है मन और त्राइ। मन का अर्थ है “मस्तिष्क” या “सोचना”, जबकि त्राइ का अर्थ है ”रक्षा करना” या ”मुक्त करना”। यह मंत्र मेडिटेशन आपके मन को नेगेटिव विचारों से दूर रखता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button