भारत

रियो में विजय गोयल की हरकत पर कीर्ति आजाद ने दिया बयान, कहा यह नेतागिरी नही बल्कि खेल है…

रियो ओलंपिक के दौरान खेल मंत्री विजय गोयल को लेकर हुए विवाद पर लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनाओं से देश का नाम बदनाम होता है।

उन्होंने बोला, “खेल का अलग नियम होता है। आपको उसके मुताबिक काम करना होता है। एक एक्रेडिटेसऩ एरिया होता है, जहां सिर्फ वही आदमी जा सकते हैं, जिसे एक्रेडिटेशन मिला हो। मैं भी खिलाड़ी हूं। मैं भी चुनिंदा जगहों पर ही जा सकता हूं। मैं ड्रेसिंग रूम में नही जा सकता, मैं ग्राउंड में नही जा सकता।”

kirti-azad

कीर्ति आजाद

इसी के साथ उन्होंने कहा कि यह कोई नेतागिरी नहीं है, बल्कि खेल है। खेल के अंदर कोई नेता हो या मंत्री उसे अपनी सीमा मालूम होनी चाहिए।

गौरतलब है कि खेल मंत्री विजय गोयल खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के लिए मैदान पर उतर गए थे। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। ओलंपिक कमेटी ने गोयल की मान्यता रद्द करने की भी चेतावनी दे दी थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button