वीमेन टॉक

KBC 14: अबतक केबीसी को मिले सिर्फ 23 करोड़पति, जिनमे से 10 महिलाओं ने जीती बड़ी रकम

KBC 14 नज़र डालते है महिला  करोड़पति पर


·        कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 का शानदार आगाज हो चुका है।

·        अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहले मेहमान के रूप में आमिर खान नजर आए।

·        पहले एपिसोड में आए मेहमानों ने 50 लाख की इनामी राशि जीती।

·        केबीसी के पिछले एपिसोड में 10 महिलाओं ने जीती बड़ी रकम

KBC 14: अभी कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 का शानदार आगाज हो चुका है इस बार केबीसी 14 में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहले मेहमान के रूप में आमिर खान नजर आए। इतना ही नहीं इसके साथ ही मेजर डीपी सिंह, कर्नल मिताली मधुमिता जैसे दिग्गजों ने भी शिरकत की। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने उनके साथ शो की शुरुआत की और खेल आगे बड़ा। गेम खेलते खेलते अमिताभ बच्चन ने 50 लाख के लिए सवाल किया, लेकिन इस सवाल के जवाब के लिए मेहमानों को लाइफ लाइन का इस्तेमाल करना पड़ा।

आपको बता दें कि 50 लाख के लिए अमिताभ बच्चन ने आमिर खान, कर्नल मिताली और मेजर डीपी सिंह से भारतीय राजनीतिक इतिहास से जुड़ा हुआ एक सवाल पूछा। जो शायद आपको भी कठिन लगे। इसके लिए मेहमानों ने 50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद मेहमानों ने 50 लाख की इनामी राशि जीत ली। इन 22 सालों और 13 सीजन में केबीसी को सिर्फ 23 करोड़पति मिले हैं। इसमें खास बात ये है कि इसमें 10 महिलाएं शामिल हैं। तो चलिए आज बात करते है उन लोगों के बारे में, जो केबीसी से करोड़ों रुपये लेकर लौटे।

केबीसी के पिछले एपिसोड में इन महिलाओं ने जीती बड़ी रकम

हर्षवर्धन नवाथे: केबीसी के सीजन 1 की विजेता मुंबई के हर्षवर्धन नवाथे रही। इस शो को जितने के बाद हर्षवर्धन रातों-रात फेमस हो गई थी। जिसके बाद हर्षवर्धन अपनी आगे की पढ़ाई के लिए यूके चले गए और अभी वो एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रही है।

विजय राउल और अरुंधती: केबीसी के सीजन 1 जोड़ी स्पेशल में दूसरे विजेता रहे ओड़िसा के विजय राउल और अरुंधती। दोनों जोड़ी स्पेशल का हिस्सा बनी थी। दोनों ने एक-एक करोड़ रुपये जीते थे।

रवि मोहन सैनी: आपको बता दें कि केबीसी सीजन-1 किड्स स्पेशल में विशाखापट्टनम के रवि मोहन सैनी ने एक करोड़ रुपये जीते थे।

ब्रजेश दुबे: केबीसी सीजन 2 में मध्य प्रदेश के गुना के रहने वाले ब्रजेश दुबे ने 1 करोड़ रुपये जीते थे। ब्रजेश दुबे पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है।

राहत तस्लीम: आपको बता दें कि केबीसी को पहली महिला करोड़पति सीजन 4 में मिली थी। इस सीजन को अमिताभ बच्चन ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

सुशील कुमार: केबीसी के सीजन 5 में बिहार के सुशील कुमार ने 5 करोड़ रुपये जीतकर हर किसी को हैरान कर दिया था।

अनिल कुमार सिन्हा: केबीसी के सीजन 5 में अनिल कुमार सिन्हा ने एक करोड़ रुपये जीते थे। अनिल कोलकाता यूनियन बैंक में मैनेजर थे।

सुनमीत कौर और मनोज कुमार रैना: केबीसी के सीजन 6 में मुंबई की सनमीत कौर ने 5 करोड़ रुपये जीते थे। इसी सीजन में कश्मीर वैली की रहने वाले मनोज कुमार रैना ने भी एक करोड़ रुपये अपने नाम किए थे।

फिरोज फातिमा और ताज मोहम्मद रंगरेज: केबीसी के सीजन 7 में भी दो विजेता रहे थे। एक उत्तर प्रदेश की फिरोज फातिमा और दूसरी राजस्थान की ताज मोहम्मद रंगरेज। इन दोनों ने ही एक-एक करोड़ रुपये जीते थे।

अचिन और सार्थक नरूला: आपको बता दें कि दिल्ली के दो भाइयों अचिन नरूला और सार्थक नरूला ने केबीसी के सीजन 8 में 7 करोड़ रुपये जीते थे। उस समय यह केबीसी के इतिहास का सबसे बड़ा विनिंग अमाउंट था।

अनामिका मजूमदार: अनामिका मजूमदार ने केबीसी के सीजन 9 में 1 करोड़ रुपये जीते थे। अनामिका एक सोशल वर्कर हैं और उन्होंने अपने एनजीओ की बेहतरी के लिए शो में जीते हुए प्राइज मनी का इस्तेमाल किया था।

Read More- Dhanprapti Ke Upay: घर मे लाए कछुआ, छपर फाड़ कर होगी धन की वर्षा

बिनीता जैन: बिनीता जैन असम की रहने वाली है और उन्होंने केबीसी के सीजन 10 में 1 करोड़ रुपये जीते थे।

सनोज राज, बबिता ताड़े, अजीत कुमार और गौतम कुमार झा: केबीसी के सीजन 11 में चार लोग करोड़पति बने थे। बिहार के सनोज राज, महाराष्ट्र की बबिता ताड़े, बिहार के गया के अजीत कुमार और बिहार के गौतम कुमार झा। इन सभी लोगों ने एक एक करोड़ रुपए जीते थे।

नाजिया नसीम और मोहिता शर्मा: केबीसी के सीजन 12 में भी दो लोग करोड़पति बने थे। पहली विजेता दिल्ली की रहने वाली कम्युनिकेशन ऑफिसर नाजिया नसीम थीं और दूसरी विजेता हिमाचल प्रदेश की आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा थीं। इन दोनों ने ही एक एक करोड़ रुपये जीते थे।

हिमानी बुंदेला और साहिल आदित्य अहिरवार: केबीसी के 13 सीजन में आगरा की हिमानी बुंदेला और छतरपुर के साहिल आदित्य अहिरवार ने एक एक करोड़ रुपये जीते थे इस सीजन में भी दो लोग करोड़पति बने थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button