मनोरंजन

Birthday Special: करिश्मा कपूर के बर्थडे पर जाने उनकी स्पेशल डाइट टिप्स के बारे में 

आज करिश्मा कपूर मना रही है अपना 46वें जन्मदिन


90 के दशक की टॉप एक्टर करिश्मा कपूर 25 जून को अपना जन्मदिन मनाती है। करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 में मुंबई में हुआ था। करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज 15 साल की उम्र में कर दिया था। 1991 में आई फिल्म प्रेम कैदी में करिश्मा पहली बार स्क्रीन पर नजर आईं थी। शुरुआत में लोगों ने करिश्मा कपूर को बिलकुल पसंद नहीं किया। लोग उनको लेडी रणधीर कपूर कहकर बुलाया करते थे तो वही कुछ लोग उनको लड़के जैसी लुक की लड़की कहते थे। लेकिन 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ ने करिश्मा कपूर की किस्मत बदल कर रख दी। खास कर फिल्म का किसिंग सीन काफी चर्चित हुआ था। इस फिल्म का किसिंग सीन उस समय का सबसे लंबा किसिंग सीन था।

करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। अगर आप करिश्मा का इंस्टाग्राम अकाउंट देखेंगे तो करिश्मा अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ अपनी डेली डाइट टिप्स शेयर करती रहती है। उनकी ये सारी तस्वीरों को देखकर आप उनकी हेल्दी डाइट का अंदाजा लगा सकते है। तो चलिए आज हम आपको करिश्मा कपूर के बर्थडे पर उनकी हेल्दी डाइट के बारे में बतायेगे।

नाश्ता: अगर आप करिश्मा कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखेंगे तो वो नाश्ते में अक्सर बेरीज फ्रूट्स के साथ एक मग कॉफ़ी लेती है। फल और सब्जियां खाने से जितनी ताकत बॉडी को मिलती है, उतनी किसी और चीज से नहीं मिलती। इसलिए आपको अपनी हेल्दी डाइट में फल और सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए।

और पढ़ें: बॉलीवुड के 5 सुपरस्टार जिन्होंने अपने फैंस से रचाई शादी

खुद को दें ट्रिट: अगर आप करिश्मा कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखेंगे तो आपको एक बात जरूर समझ आएगी कि करिश्मा कभी भी अपने मन को नहीं मारती। वो जब भी छुट्टियों पर जाती है तो आइस्क्रिम और लजीज फूड भी खाती है।

कार्बस की सही मात्रा: अगर आप करिश्मा कपूर के इंस्टाग्राम पेज को देखेंगे तो आपको पेज पर कार्बस लेने का सही तरीका पता चलेगा। करिश्मा कपूर इस बात का पूरा ध्यान रखती है कि घर पर तैयार पास्ता में भी सब्जिया भरपूर मात्रा में हो।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button