मनोरंजन

Richa Gangopadhyay Birthday: कोस्टार सुंदर रामू पर लगाया था शोषण का आरोप, Miss India USA बन चुकी हैं ऋचा

Richa Gangopadhyay Birthday: ऋचा गंगोपाध्याय का जन्म 20 मार्च 1986 को नई दिल्ली में हुआ था। तीन साल की उम्र में उनका परिवार संयुक्त राज्य अमेरिका चला गया। ऋचा गंगोपाध्याय लैंगेला भारतीय मूल की अमेरिकी पूर्व अभिनेत्री और मॉडल हैं। जो मुख्य रूप से तेलुगु भाषा की फिल्मों में दिखाई देती थीं।

Richa Gangopadhyay Birthday: एक बच्चे की मां हैं ऋचा, गुपचुप तरीके से Joe Langella से की थी शादी

साउथ एक्ट्रेस ऋचा गंगोपाध्याय टॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक थीं। यह कहना गलत नहीं होगा कि वो अपने दौर में लाखों लोगों की पसंदीदा थीं और प्रशंसक उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखना पसंद करते थे। अपनी बड़ी और बोलती आंखें, गालों पर डिम्पल और चुलबुले व्यक्तित्व के साथ ऋचा एक अट्रैक्टिव पर्सनालिटी रखती हैं। हालांकि, अब इंडस्ट्री हमेशा के लिए छोड़ चुकी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहती हैं। तो आइए इस आर्टिकल में आज हम आपको साउथ की इस सुपरहिट एक्ट्रेस के बर्थडे पर काफी कुछ बताते हैं-

आपको बता दें कि ऋचा गंगोपाध्याय का जन्म 20 मार्च 1986 को नई दिल्ली में हुआ था। तीन साल की उम्र में उनका परिवार संयुक्त राज्य अमेरिका चला गया। ऋचा गंगोपाध्याय लैंगेला भारतीय मूल की अमेरिकी पूर्व अभिनेत्री और मॉडल हैं। जो मुख्य रूप से तेलुगु भाषा की फिल्मों में दिखाई देती थीं। लेकिन अब वे ग्लैमर वर्ल्ड से दूर चली गई हैं। ऋचा जब फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थीं, तब उन्होंने वेंकटेश दग्गुबाती, रवि तेजा, प्रभास, राणा दग्गुबाती, धनुष और सिलंबरासन जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया।

ब्लॉकबस्टर गई थी मिर्ची

ऋचा की शानदार फिल्मों में लीडर (2010), नागवल्ली (2010), मिरापाकाय (2011), सरोचारु (2012) और मिर्ची (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं, जो बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। अभिनेत्री की बाहुबली प्रभास के साथ मिर्ची ब्लॉकबस्टर गई थी और इसमें उन दोनों की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। फिल्म को Koratala Siva ने डायरेक्ट किया था और ये 2013 में आई थी, जो सुपरहिट गई थी।

Read More:- Rani Mukherjee Birthday Special: आवाज के चलते कई बार मिला रिजेक्शन, पैदा होते ही अस्पताल में पंजाबी परिवार से हो गई थी अदला-बदली

मिस इंडिया यूएसए 2007 का मिला ताज

मिर्ची के बाद ऋचा आखिरी बार Bhai में नागार्जुन अक्किनेनी के साथ दिखी थीं और इसके बाद वे फिर कभी पर्दे पर नजर नहीं आईं। फिल्मों में आने से पहले अगस्त 2007 में, गंगोपाध्याय ने मिस इंडिया मिशिगन पेजेंट जीता और उसी साल दिसंबर में, न्यू जर्सी में रॉयल अल्बर्ट पैलेस में आयोजित 26वें वार्षिक मिस इंडिया यूएसए पेजेंट में मिस इंडिया यूएसए 2007 का ताज पहनाया गया।

एक बच्चे की मां हैं ऋचा

ऋचा गंगोपाध्याय ने मिस फोटोजेनिक का खिताब भी हासिल किया था। उन्होंने जोहान्सबर्ग में आयोजित 17वीं वार्षिक मिस इंडिया वर्ल्डवाइड पेजेंट में यू.एस. का प्रतिनिधित्व किया और शीर्ष 10 में स्थान हासिल किया। अब ऋचा पूरी तरह बदल चुकी हैं और इसलिए जब फैंस ने उनकी लेटेस्ट पिक्चर्स को देखा तो वे हैरान रह गए। अभिनेत्री एक बच्चे की मां हैं और वे आए दिन ही अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

बेटे का नाम है लूका

आपको बता दें कि ऋचा गंगोपाध्याय और जो लैंगेला के घर 27 मई 2021 में बेटे ने जन्म लिया। उसका नाम लूका रखा गया है। वहीं 2019 में एक्ट्रेस ने Joe Langella से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों ने भारतीय परंपरा और इसाई रिवाज से विवाह किया था। शादी की इस प्राइवेट सेरेमनी में ऋचा के करीबी दोस्त ही मौजूद थे। एक्टिंग से दूर ऋचा अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। ऋचा ने अमेरिका के ऑलिन स्कूल ऑफ बिजनेस (वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी) से एमबीए की डिग्री ली है।

कोस्टार सुंदर रामू पर लगाया था शोषण का आरोप

फिलहाल वो मिशिगन में रहती हैं। इसके अलावा ऋचा हैरासमेंट को लेकर भी चर्चा में आ चुकी हैं। उन्होंने अपने कोस्टार सुंदर रामू पर शोषण का आरोप लगाया था। सुंदर और ऋचा ने साल 2012 में आई फिल्म ‘मयक्कम एना’ में साथ काम किया था। कहा जा रहा था कि ऋचा और सुंदर रिलेशन में थे। बाद में ऋचा ने ‌इस खबर को गलत बताते हुए कहा था कि सुंदर उनके अच्छे दोस्त हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button