भारत

PM’s speech On 15 August: 15 अगस्त के संबोधन में पीएम ने कहा, बेटियों पर जुल्म न हो, यह हमारा सामाजिक और पारिवारिक दायित्व है

लाल किले की प्रचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर बात की। उन्होंने कहा कि बेटियों पर जुल्म न हो, यह हमारा सामाजिक और पारिवारिक दायित्व है।

PM’s speech On 15 August:  शुरू होगी महिलाएं द्वारा ड्रोन उड़ाए जाने वाली योजना, परिवारवाद और तुष्टीकरण का मुद्दा उठाया


पीएम मोदी अपने संबोधन में भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सारी समस्याओं की जड़ में भ्रष्टाचार दीमक की तरह है। यह मोदी के जीवन का कमिटमेंट है, यह मेरे व्यक्तित्व की प्रतिबद्धता है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा।n

PM’s speech On 15 August: पीएम मोदी अपने संबोधन में परिवारवाद के जरिए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में यह कैसे हो सकता है, विशेष बल देकर कह रहा हूं कि राजनीतिक दलों के बारे में। यह बुराई है परिवारवादी पार्टियां। उनका मूल मंत्र है उनका राजनीतिक दल परिवार का, परिवार के द्वारा और परिवार के लिए काम करे। परिवारवाद और भाई-भतीजावाद प्रतिभाओं के दुश्मन होते हैं। तुष्टीकरण ने सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा नुकसान किया है। सामाजिक न्याय को तबाह किसी ने किया है तो वह तुष्टीकरण की राजनीति ने किया है। इसने सामाजिक न्याय को मौत के घाट उतार दिया है। अगर देश विकास चाहता है तो हमारे लिए आवश्यक है कि हम किसी भी हालत में भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेंगे।

Read More: 3 Years Of NEP: PM मोदी ने भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया, पीएम श्री योजना की पहली किस्त जारी की

महिलाएं द्वारा ड्रोन उड़ाए जाने वाली योजना शुरू होगी

लाल किले की प्रचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर बात की। उन्होंने कहा कि बेटियों पर जुल्म न हो, यह हमारा सामाजिक और पारिवारिक दायित्व है। आज 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। गांव में जाएंगे तो बैंक वाली, आंगनवाड़ी, दवाई देने वाली दीदियां मिलेंगी। गांव में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। हम नई योजना सोच रहे हैं। एग्री-टेक को बल मिले, इसलिए हम महिला स्वयं सहायता समूह को हम ड्रोन चलाने और ड्रोन की मरम्मत करने की ट्रेनिंग देगी। भारत सरकार उन्हें ड्रोन और ट्रेनिंग देगी। 15 हजार स्वयं सहायता समूहों के द्वारा हम ड्रोन की उड़ान का आरंभ कर रहे हैं।

Read More: MP News: PM Modi का भोपाल रोड शो हुआ रद्द,खराब मौसम के कारण कैंसिल हुआ दौरा

परिवारवाद और तुष्टीकरण का मुद्दा उठाया

पीएम मोदी अपने संबोधन में भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सारी समस्याओं की जड़ में भ्रष्टाचार दीमक की तरह है। यह मोदी के जीवन का कमिटमेंट है, यह मेरे व्यक्तित्व की प्रतिबद्धता है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा। हमारे देश को परिवारवाद ने नोंच लिया है, इसने जकड़कर रखा है। तीसरी बुराई है तुष्टीकरण। हम इन तीन बुराई के खिलाफ पूरे सामर्थ्य से लड़ना है। ये ऐसी चीजें पनपी हैं जो हमारे देश की आकांक्षाओं का दमन करती है। हमें भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी है। इस देश में पिछले नौ साल में दस करोड़ लोगों को मैंने गलत फायदा उठाने से रोक दिया। ये दस करोड़ लोग वो थे, जिनका जन्म ही नहीं हुआ था। दस करोड़ बेनामी चीजों को रोका है। भ्रष्टाचारियों की संपत्ति पहले की तुलना में 20 गुना ज्यादा जब्त की है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button