भारत

PM Modi Visit ISRO: इसरो के वैज्ञानिकों से मिले पीएम मोदी, कमांड सेंटर में गले लगा कर दी बधाई

इसरो सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने घोषणा की जिस दिन चंद्रयान-3 ने मून पर लैंड किया उस दिन को यानी 23 अगस्त को अब नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा।

PM Modi Visit ISRO: पीएम मोदी ने कहा 23 अगस्त को अब नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा…


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उन्हें चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी। इस दौरान वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई बड़े एलान किए।
PM Modi Visit ISRO: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे हैं। बेंगलुरु में पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है। वो इसरो के कमांड सेंटर पहुंचे और चंद्रयान-3 को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों से मुलाकात की। पीएम मोदी इसरो चीफ से मिले उनकी पीठ थपथपाई। उन्हें चंद्रयान 3 मिशन के सफल होने पर बधाई दी।

शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा ये प्वाइंट

पीएम मोदी ने क्या आप जानते हैं कि स्पेस मिशन के टचडाउन प्वाइंट को एक नाम दिए जाने की वैज्ञानिक परंपरा है। चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान उतरा है भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का फैसला लिया है। “जिस स्थान पर चंद्रयान -3 का चंद्रमा लैंडर उतरा, उस बिंदु को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा।”

23 अगस्त को अब नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा

इसरो सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने घोषणा की जिस दिन चंद्रयान-3 ने मून पर लैंड किया उस दिन को यानी 23 अगस्त को अब नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे देश के नौजवानों को प्रेरणा मिलती रहेगी।

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को किया सैल्यूट

इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आते ही जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था। आप सबको सैल्यूट करना चाहता था। सैल्यूट आपके परिश्रम काम को, सैल्यूट आपके धैर्य लग्न को, जीवटता को, सैल्यूट आपके जज्बे को आप देश को जिस ऊंचाई पर लेकर गए हो ये कोई साधारण सफलता नहीं है। ये आज का भारत है, जुझारू भारत। यह वो भारत है जो नया सोचता है। नए तरीके से सोचता है। जो डार्क जोन में जाकर भी रोशनी की किरण जगा देता है। भारत आने वाले समय दुनियां की बड़ी-बड़ी मुश्किलों का समाधान करेगा। मेरी आखों के आगे 23 अगस्त का वो पल बार-बार घूम रहा है। पूरे देश में लोग उछल पड़े वो कौन भूल सकता है। वो पल अमर हो गया।

युवा पीढ़ी को विज्ञान और टेक्नोलॉजी को नए आयाम देने हैं

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को आज के आधुनिक विज्ञान और टेक्नोलॉजी को नए आयाम देने हैं। नई संभावनाओं के द्वार लगातार खुल रहे हैं। मोदी ने इसरो सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश आने वाले दिनों में साइंस एंड टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर बनेगा।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button