भारत

Chandrayaan – 3 Rover: चांद की सतह पर विक्रम लैंडर से बाहर निकला रोवर, इसरो ने जारी किया वीडियो

चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है। इसरो ने रोवर के विक्रम लैंडर से बाहर निकलने और इसके चांद की सतह पर चलने का एक वीडियो जारी किया है।

Chandrayaan – 3 Rover: इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला रोवर, जानिए क्या है इस मिशन का उद्देश्य


चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर अपना सफर शुरू कर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर निकलने का वीडियो 25 अगस्त को X (ट्विटर) पर जारी किया है।
Chandrayaan – 3 Rover: चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है। इसी बीच शुक्रवार (25 अगस्त) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने रोवर के विक्रम लैंडर से बाहर निकलने और इसके चांद की सतह पर चलने का एक शानदार वीडियो जारी किया है।

इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला

इसरो ने बताया कि ये वीडियो लैंडर पर लगे इमेजर कैमरे ने बनाया है। स्पेस एजेंसी ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “चंद्रयान-3 का रोवर, लैंडर से निकलकर इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला।” इसरो ने बताया कि दो खंडों वाले रैंप ने रोवर के रोल-डाउन की सुविधा प्रदान की। एक सौर पैनल ने रोवर को बिजली पैदा करने में सक्षम बनाया।

इसरो ने जारी की नई वीडियो

इस मिशन में कुल 26 तैनाती तंत्र, यूआर राव सैटेलाइट सेंटर इसरो, बेंगलुरु में विकसित किए गए थे। इसरो ने लैंडर के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा से ली गई उसकी तस्वीर भी जारी की।

लैंडिंग का वीडियो भी किया शेयर

इससे पहले गुरुवार को इसरो ने लैंडिंग के समय की वीडियो भी जारी की थी। इसरो ने बताया था कि लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की ये तस्वीरें खींची थी। इस वीडियो में चांद की सतह पर गहरे-गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे थे।

Read more: Chandrayaan-3: क्या चंद्रयान-3 की होगी धरती पर वापसी?

जानिए क्या है उद्देश्य

प्रज्ञान रोवर का प्राथमिक मिशन चंद्रमा की सतह पर इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोग करना है। इन प्रयोगों का उद्देश्य चंद्रमा के भूविज्ञान के रहस्यों को उजागर करना, इसकी संरचना और इतिहास के बारे में जानकारी जुटाना है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button