भारत

दस दिन की देरी के बाद महाराष्ट्र पंहुचा मानसून, लोगों को गर्मी व सूखे से मिली राहत!

पिछले कई महीनों से सूखे और भीषण गर्मी की मार झेल रहे महाराष्ट्र को मानसून की राहत मिली। जी हां, 10 दिन की देरी के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार को महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा सूखा प्रभावित क्षेत्र मराठावड़ा में भी बारीश हुई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

rain-2

मानसून

मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक महाराष्ट्र के करीब 90 फीसदी तक मानसून पंहुच गया है। हांलाकि उत्तरी व केंद्रीय महाराष्ट्र अभी भी मानसून का इंतजार कर रहा है।

मानसून के आगमन से लोगों को तपती गर्मी और सूखे से राहत मिलेगी। इसके साथ ही आज दिल्ली के लोगों को भी बारीश ने काफी राहत दी है। दिल्ली के कई इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ बारीश हुई।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button