भारत

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप के कारण हजारों फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से सेवा प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने की वजह से दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी अस्थायी रूप से सेवाएं बाधित हुई हैं। हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ ने तत्काल फ्लाइट्स के लिए हाथ से लिखे बोर्डिंग पास जारी किए हैं।

Microsoft Server Down: सर्वर ठप के कारण न्यूजीलैंड संसद में काम रुका, जानिए माइक्रोसॉफ्ट ने बयान जारी कर क्या कहा ?


Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप (Microsoft Server Outage) होने की वजह से दुनियाभर में विमान सेवाओं से लेकर लेपटॉप और फोन चलाने में परेशानी आ रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित है। इसी बीच हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ ने तत्काल फ्लाइट्स के लिए हाथ से लिखे बोर्डिंग पास जारी किए हैं। वहीं, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर यात्रियों को हाथ से लिखे हुए बोर्डिंग पास जारी किए गए। भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। कई विमानन कंपनियों के फ्लाइट उड़ान नहीं भर पा रही हैं।

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप के कारण न्यूजीलैंड संसद में काम रुका

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया में तकनीकी सेवाएं ठप, न्यूजीलैंड संसद में काम रुका, एयरपोर्ट-स्टेशन पर लोग फंसेमाइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी की वजह से शुक्रवार को दुनियाभर में तकनीकी सेवाएं ठप पड़ गई हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी समेत 20 से ज्यादा देशों में मेडिकल सर्विसेज और बैंक में काम नहीं हो पा रहा है। टीवी चैनल्स, रेडियो, ट्रेन स्टेशन्स पर भी कामकाज रुक गया है।

कई देशों में 1 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

अमेरिका, ब्रिटेन और भारत जैसे कई देशों में 1 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। वहीं 3 हजार विमानों ने देरी से उड़ान भरी। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिलहाल 6 एयरलाइंस तकनीकी दिक्कत का सामना कर रही हैं। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ सेवाएं रुक गई हैं। अमेरिका में लोग इमरजेंसी नंबर 911 को कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रहे हैं। ब्रिटेन में लोग छोटे बच्चों के साथ 3 घंटों से एयरपोर्ट पर लाइन में लगे हुए हैं। पूरे ब्रिटेन में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिम्मेदार नेशनल हेल्थ सर्विस कंप्यूटर एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

कई एयरलाइंस की सर्विस पर पड़ा असर

माइक्रोसॉफ्ट की बीएसओडी प्रॉब्लम का असर देश भर की कई एयरलाइंस कंपनियों पर भी पड़ा है। इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट एयरलाइंस के चेक इन सिस्टम डाउन हो गए हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से सेवा प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी कि वैश्विक आईटी समस्या के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं। हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ग्राउंड हेल्प डेस्क से संपर्क में रहें। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

मेडिकल सर्विसेज और बैंक में कामकाज रूका

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी की वजह से शुक्रवार को दुनियाभर में तकनीकी सेवाएं ठप पड़ गई हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी समेत 20 से ज्यादा देशों में मेडिकल सर्विसेज और बैंक में काम नहीं हो पा रहा।

Read More: Delhi Premium Bus Service: दिल्ली की सड़को पर अब दौड़ेंगी प्रीमियम सरकारी बसें, यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

माइक्रोसॉफ्ट ने बयान जारी कर बताया

दुनिया भर से तकनीकी समस्याएं सामने आने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने बयान जारी कर बताया कि उनके क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म में शाम 5 बजकर 56 मिनट पर समस्या शुरू हुई। इसके चलते उससे जुड़े सिस्टम प्रभावित हुए हैं।क्लाउड कंप्यूटिंग एक ऐसी कंप्यूटर सुविधा है जिसमें सर्वर, स्टोरेज, डेटाबेस, नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस सेवाएं मिलती है। इन सेवाओं के लिए ग्राहकों के कंप्यूटर को क्लाउड सर्वर से इंटरनेट के जरिए जोड़ा जाता है। सेवाओं के बदले में ग्राहकों को भुगतान करना होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button