भारत

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा हुई दुष्कर्म की घटना- एनसीआरबी

देश में महिला सशक्तिकरण का नारा जितना ज्यादा बढ़ रहा है महिलाओं पर अत्याचार भी बढ़ता जा रहा है।

इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो(एनसीआरबी) की वर्ष 2015 की ताजा रिपोर्ट से लगाया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार साल 2015 में 34 हजार से भी दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए है।

रिपोर्ट के अनुसार देश के प्रत्येक क्षेत्र के अपराध बढ़े है। बच्चों से लेकर महिलाएं और आम इंसान कोई सुरक्षित नहीं है।

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश

एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट बताती हैं कि देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों  में दुष्कर्म की वारदातें 34,651 हुई है। सबसे ज्यादा वारदात 4391 मध्यप्रदेश में हुई है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र में 4,144 राजस्थान में 3, 644, उत्तरप्रदेश में 3,025 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए।

इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया है कि साल 2014 के मुकाबले 2015 में अपराध कम हुए हैं।

वहीं अपराध के मामले में दिल्ली पहले नंबर पर है और मुंबई दूसरे नंबर पर है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button