भारत

Manmohan Singh Birthday: इस दिन मनाया जाएगा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन, इतने पुरस्कारों से किए जा चुके हैं सम्मानित

मनमोहन सिंह का जन्म विभाजन से पहले 26 सितंबर, 1932 को पंजाब के गाह गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड में अध्ययन किया। लगातार दो बार (2004-2014 तक) प्रधानमंत्री रहे डॉ सिंह आज 91 साल के हो गए हैं।

Manmohan Singh Birthday:जानिए मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने तक का कैसा था सफर?


मनमोहन सिंह का जन्म विभाजन से पहले 26 सितंबर, 1932 को पंजाब के गाह गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड में अध्ययन किया। मनमोहन सिंह के राजनीतिक करियर को देखा जाए तो डॉ.  मनमोहन सिंह 1991 से भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य रहे। वहां वे 1998 और 2004 के बीच विपक्ष के नेता रहे। डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को प्रधान मंत्री पद की शपथ ली।

Manmohan Singh Birthday: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है वह 91 साल के हो गए। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव ‘गाह’ में हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे। प्रधानमंत्री की कुर्सी पर पहुंचने से पहले डॉ.  मनमोहन सिंह 1971 में उस समय भारत सरकार में आए जब उन्हें वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद साल 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया। मनमोहन सिंह ने 1991 से 1996 के बीच पांच साल के लिए भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया। इस दौर में आर्थिक सुधारों को लेकर उनकी भूमिका की सराहना की जाती है।

Read more: PM Modi Birthday: पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन आज, जानिए बीते दस सालों में उनके लिए कैसा रहा ये खास दिन

मनमोहन सिंह का जन्म  26 सितंबर,1932  हुआ था

मनमोहन सिंह का जन्म विभाजन से पहले 26 सितंबर, 1932 को पंजाब के गाह गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड में अध्ययन किया। लगातार दो बार (2004-2014 तक) प्रधानमंत्री रहे डॉ सिंह आज 91 साल के हो गए हैं। वह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं, जिन्हें 1990 के दशक में व्यापक सुधारों को शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।

प्रधानमंत्री तक का सफर

मनमोहन सिंह के राजनीतिक करियर को देखा जाए तो डॉ.  मनमोहन सिंह 1991 से भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य रहे। वहां वे 1998 और 2004 के बीच विपक्ष के नेता रहे। डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को प्रधान मंत्री पद की शपथ ली और 22 मई 2009 को दूसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ ली। वह लगातार दस साल तक प्रधानमंत्री रहे।

इन पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित

मनमोहन सिंह को भारत दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (1987), जवाहरलाल नेहरू बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड ऑफ द इंडियन साइंस कांग्रेस (1995), वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवॉर्ड (1993 और 1994), वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी अवॉर्ड (1993), कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का एडम स्मिथ पुरस्कार (1956), और कैम्ब्रिज में सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट कार्य-निष्पादन हेतु राइट्स प्राइज़ (1955) शामिल हैं। डॉ. सिंह को कैम्ब्रिज और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटीज सहित कई विश्वविद्यालयों की ओर से मानद उपाधियां प्रदान की गई हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button