भारत

डॉ कलाम का बनेगा स्मारक, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी!

दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाट में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से जुड़ी चीजों के संबंध में स्मारक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से जुड़ी चीजें लाने के लिए अप्रैल में उनके जन्मस्थान रामेश्वर गए थे। एक सरकारी बयान में  इस बात की जानकारी दी गई है कि दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम को डॉ कलाम की स्मारक का निर्माण कार्य सौंपा जाएगा।

APJ Abdul Kalam

स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व राष्ट्रपति

पूर्व राष्ट्रपति के बड़े भाई एपीजे मोहम्मद मुथु मीरान लेब्बल मरैकयार ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में नई दिल्ली में कलाम नेशनल सेंटर फॉर नॉलेज डिस्कवरी स्थापित करने का अनुरोध किया था।

आपको बता दें, कुछ महीने पहले केजरीवाल सरकार ने बीजेपी की आलोचना की थी, क्‍योंकि उन्होंने अब्दुल कलाम के सरकारी निवास 10 राजाजी मार्ग को केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को आवंटित कर दिया था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button