Maharashtra Day 2025: मराठी संघर्ष का पर्व, महाराष्ट्र दिवस 2025
Maharashtra Day 2025, महाराष्ट्र दिवस प्रत्येक वर्ष 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन महाराष्ट्र राज्य के गठन की स्मृति में मनाया जाता है।
Maharashtra Day 2025 : जहाँ संस्कृति और विकास साथ चलते हैं, महाराष्ट्र दिवस
Maharashtra Day 2025, महाराष्ट्र दिवस प्रत्येक वर्ष 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन महाराष्ट्र राज्य के गठन की स्मृति में मनाया जाता है। 1 मई 1960 को बॉम्बे राज्य को भाषाई आधार पर दो भागों में विभाजित किया गया था, गुजरात और महाराष्ट्र। इस ऐतिहासिक दिन को सम्मान देने के लिए हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Maharashtra Day का उद्देश्य
Maharashtra का गठन मराठी भाषा बोलने वालों की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक पहचान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से हुआ था। ‘संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन’ ने इस राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस आंदोलन में अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया था। उनकी मेहनत, बलिदान और संकल्प से ही महाराष्ट्र राज्य का निर्माण संभव हो पाया।

Read More : Pahalgam terror attack: गुनहगारों को मिलेगी सज़ा! आधी रात की कॉल के बाद Jaishankar का ऐलान
कैसे मानते है महाराष्ट्र दिवस?
Maharashtra Day के दिन राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य समारोह होता है, जहां मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य प्रमुख नेता ध्वजारोहण करते हैं और जनता को संबोधित करते हैं। इस दिन स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक संस्थानों में अवकाश होता है, लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, झांकियां, भाषण, नृत्य और संगीत के आयोजन होते हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com