भारत

Parliament Special Session:संसद का ऐतिहासिक सत्र आज, आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर होगी चर्चा

संसद के विशेष सत्र में पहले दिन सोमवार को आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। विषय होगा संसदीय यात्रा की शुरुआत, उपलब्धियां, अनुभव, स्मृतियां और उनसे मिली सीख।

Parliament Special Session:पुराने संसद भवन में कामकाज का आज आखिरी दिन, पीएम मोदी लोकसभा को करेंगे संबोधित


संसद के विशेष सत्र में पहले दिन सोमवार को आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। विषय होगा संसदीय यात्रा की शुरुआत, उपलब्धियां, अनुभव, स्मृतियां और उनसे मिली सीख।

Parliament Special Session:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे लोकसभा में संबोधन देंगे। बता दें कि पुरानी संसद में यह पीएम मोदी का आखिरी संबोधन होगा। संसद के विशेष सत्र में पहले दिन सोमवार को आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।

संसद का ये ऐतिहासिक सत्र है

पीएम मोदी ने कहा, संसद का सत्र छोटा है, लेकिन ऐतिहासिक निर्णय का सत्र है। यह सत्र छोटा है लेकिन बहुत मूल्यवान है। यह सत्र बेहद खास है. 75 सत्र की यात्रा वाला है। अनेक प्रकार से महत्त्वपूर्ण ये सत्र है। सभी सांसदों से अपील है कि सभी सासंद उमंग और उत्साह से इस सत्र में भाग लें। रोने धोने के लिए बहुत समय है. पुरानी बुराइयों को छोड़कर नए संसद में अच्छाइयों के साथ आए।

Read more: Parliament Special Session: इस दिन से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, केंद्र सरकार पेश करेगी ये 4 विधेयक

आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर होगी चर्चा

संसद के विशेष सत्र में पहले दिन सोमवार को आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। विषय होगा संसदीय यात्रा की शुरुआत, उपलब्धियां, अनुभव, स्मृतियां और उनसे मिली सीख। सूत्रों के अनुसार, इस पर चर्चा के बाद संभवत: बुधवार को पीएम  जवाब देंगे। अंतिम दो दिन विधायी कामकाज निपटाए जाएंगे।

मल्लिकार्जुन खरगे संसद के लिए हुए रवाना

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संसद के विशेष सत्र के लिए दिल्ली स्थित अपने आवास से रवाना हुए।

सांसद संजय सिंह ने क्या कहा

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘हम लोगों को कुछ नहीं बताया गया किस मुद्दे पर चर्चा है। सरकार ने कुछ मुद्दे नहीं बताए है। मणिपुर, नूंह और अदानी मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। जातीय गणना पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। नई संसद में सरकार को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए। चुनाव आयोग के बिल का हम लोगों ने विरोध किया है। सरकार को नए मन से नई संसद में काम करना चाहिए।’

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button