भारत

Khelo India Winter Games : लेह, लद्दाख में पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का उद्घाटन,बर्फ की पहाड़ियों पर चढ़ते दिखे किरेन रिजिजू

पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 'खेलो इंडिया शीतकालीन खेल' का शुभारंभ हो गया है। वहीं, गुलमर्ग में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा।

Khelo India Winter Games : खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का चौथा संस्करण लद्दाख में शुरू,केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया वीडियो

पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ‘खेलो इंडिया शीतकालीन खेल’ का शुभारंभ हो गया है। वहीं, गुलमर्ग में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 –

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 का शुभंकर एक हिम तेंदुए को बनाया गया है तथा इसे शीन-ए शी या लद्दाख क्षेत्र में इसे शान नाम दिया गया है। शीतकालीन खेलों का प्रथम चरण पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 2 से 6 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा और दूसरा चरण 21 से 25 फरवरी तक जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आयोजित होगा।

Read more: 5 ऐसी खूबसूरत इमारतें हैं जिनका नजारा आपका मन मोह लेगा!: Famous Buildings in World

केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया वीडियो –

केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “शीतकालीन खेल और रोमांचक महान आयोजन होता हैं। वैसे तो खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का चौथा संस्करण लद्दाख में शुरू हो चुका है। और दूसरा चरण 21-26 फरवरी तक गुलमर्ग में आयोजित किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया के माध्यम से खेल और साहसिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देते है और इस खेल को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बर्फ की पहाड़ियों पर चढ़ते दिख रहे हैं। उनके साथ वीडियो में और भी अन्य लोग नजर आ रहे हैं।

साल 2020 में हुई थी इसकी शुरुआत –

इस खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स का पहला संस्करण 7 से 11 मार्च, 2020 तक गुलमर्ग में आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर से 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। खेलो इंडिया का दूसरा संस्करण वर्ष 2021 में भी आयोजित किया गया था। हालांकि, 2023 में कोविड के कारण प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया था और बाद में, गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का तीसरा संस्करण 2023 में आयोजित किया गया। तीसरे संस्करण में देशभर के खिलाड़ियों, पर्यटकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित 2000 से अधिक प्रतियोगी शामिल हुए थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button