भारत

Kerala : चंद्रयान-3 की सफलता के बाद ISRO चीफ भद्रकाली मंदिर दर्शन करने पहुंचे

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद केरल के मंदिर पहुंचे। ISRO प्रमुख सोमनाथ ने केरल के तिरुवनंतपुरम के पूर्णमिकवु भद्रकाली मंदिर में पूजा की।

Kerala : चंद्रयान-3 की सफलता के बाद केरल के मंदिर पहुंचे ISRO प्रमुख, बोले भारत हर ग्रह की यात्रा में सक्षम


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो  प्रमुख एस सोमनाथ चंद्रयान-3 की सफलता के बाद केरल के एक भद्रकाली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

केरल के तिरुवनंतपुरम भद्रकाली मंदिर में पूजा –

रविवार को इसरो प्रमुख सोमनाथ ने केरल के तिरुवनंतपुरम के पूर्णमिकवु भद्रकाली मंदिर में पूजा की। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बात की और कहा कि भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है, लेकिन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के विकास के लिए और निवेश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन यही है कि अंतरिक्ष क्षेत्र का विकास हो। पूरे देश का विकास हो।  सोमनाथ ने ये भी कहा कि मैं एक खोजकर्ता हूं। मैं चंद्रमा का अन्वेषण करता हूं। विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों की खोज करना मेरे जीवन की यात्रा का एक हिस्सा है। मैं कई मंदिरों में जाता हूं और कई धर्मग्रंथ पढ़ता हूं।

Read more: Kerala New Name: अब केरल होगा केरलम,नाम परिवर्तन का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित!

चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर –

चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सुरक्षित रूप से उतरा था। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि सब कुछ बहुत अच्छे से काम कर रहा है। चंद्रयान-3, लैंडर, रोवर ठीक हैं। बोर्ड पर सभी पांच उपकरण चालू कर दिए गए हैं और यह अब डाटा दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने आने वाले दिनों में हम सभी प्रयोगों को पूरा करने में सक्षम होंगे। अलग-अलग चरण हैं, जिनके लिए इसका परीक्षण किया जाना है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button