भारत

International Yoga Day 2024: जानिए योग दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई? साथ ही इस साल की क्या है थीम?

पहली बार 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था।

International Yoga Day 2024: जानिए योग दिवस का इतिहास और इसके क्या है फायदें?

 

International Yoga Day 2024: हर साल 21 जून के दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी शुक्रवार 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से योगासन जरूरी है। जीवन में योग के लाभ और महत्व को देखते हुए इसे दुनियाभर में अहमियत दी गई। सेहत के साथ ही योग मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए दुनियाभर के लोगों को योग के प्रति जागरुक करने के लिए 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस मनाए जाने की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा की गई थी और इसकी शुरुआत भारत से हुई।

योग दिवस का इतिहास

पहली बार 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। उसी वर्ष 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला। पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस दिन विश्व के लाखों लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। वहीं भारत में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के राजपथ पर हुआ, जिसमें 35000 से अधिक लोग शामिल हुए।

21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस

योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का ही दिन निर्धारित करने की एक खास वजह है। 21 जून उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। यह दिन साल का सबसे लंबा दिन मना जाता है। ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करता है जिसे योग और अध्यात्म के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम

हर साल योग दिवस की एक खास थीम होती है। इस साल योग दिवस की थीम समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाने पर आधारित है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम ‘स्वयं के लिए और समाज के लिए योग (Yoga For Self And Society)’ है।

Read More: PM Modi Bihar Visit: आज बिहार दौरे पर पीएम मोदी, नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का करेंगे उद्घाटन

योग करने के फायदे

योग केवल शरीर की कुछ मुद्राओं या आसन तक सिमित नहीं है। बल्कि यह हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीना सिखाता है। यह हमें अपनी सांसें, विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करना सिखाता है। इससे हम सभी परिस्थितियों में शांत रहना और अपना ध्यान केंद्रित करना सीखते हैं। योग के कई लाभ हैं। यह हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सतर्क और आध्यात्मिक रूप से जागरूक रहने में मदद करता है। यह हमें स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button