चीन ने सेना हटाने को कहा भारत ने कहा कूटनीति से होगा मामले का समाधान

डोकलाम सीमा में तनाव बढ़ता जा रहा है
सिक्किम के डोकलाम सीमा से भारत और चीन के बीच पैदा हुआ तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामले में चीन ने एक बार फिर से कहा है कि भारत अपनी सेना तुरंग पीछे हटाए। तभी कोई बात हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ रक्षामंत्री सुभाष भाम्रे ने मामले में भारत का रुख साफ करते हुए कहा कि हम चीन की धमकियों से पीछे हटने वाले नहीं है। इस मुद्दे को कूटनीतिक ढ़ंग से निपटाया जाना चाहिए।

भारत अपने सैनिकों को तत्काल हटाए
खबरों की माने तो भारत में चीनी दूतावास में काउंसलर ली या ने कहा कि डोका ला में चीन की गतिविधियां उसकी सप्रभुतता में है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के नाम पर भारत के चीनी सीमा पार की है जो संप्रभु राज्य के लिए स्वीकार्य नहीं हैं। समाधान की बात करें तो भारत सबसे पहले अपने सैनिकों को तत्काल हटाए तभी कोई बात हो सकेगी।
वहीं इससे पहले राज्य रक्षा मंत्री सुभाष भाम्रे ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान कूटनीतिक माध्यम से किया जाना चाहिए। जो हम चाहते हैं। चीनी सैनिक उस जगह वापस लौट जाएं जहां वो पहले मौजूद थे। चीन भूटान क्षेत्र में दाखिल हो रहा है और उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। यही हमारी चिंता है।
चीनी नागरिको को किया गया अर्ल्ट
भारत-चीन सीमा पर हो रही उठापटक के बीच चीन की सरकार भारत दौरे पर गए चीनी नागरिकों को अलर्ट करने पर विचार कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस बारे में गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
अगर खतरा लगा तो चीनी नागरिकों को भारत से आगाह किया जाएगा। उधर, एक अखबार में छपे लेख के जारिये भारत में रह रहे चीनी को आगाह किया गया है कि चीन विरोधी तत्वों से सावधान रहें।
वहीं दूसरी ओर मीडिया ने अपने लेखों के जरिए सरकार को भारत में कम निवेश करने की सलाह दी है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in