सामाजिक

आपके नाम का पहला अक्षर क्या कहता है आपके बारे में?

आपके नाम का पहला अक्षर क्या कहता है?


इन्सान के नाम का उसके व्यक्तित्व पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसी तरह इन्सान के नाम का पहला अक्षर भी उसके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ दर्शाता है। जिस तरह सितारे लोगों की किस्मत के बारे में बताते हैं ठीक उसी तरह इंसान के नाम का भी काफी असर होता है।
hu

आज हम अंग्रेजी शब्द से शुरू होने वाले कुछ अक्षरों के बारे में बात करेंगे:-

‘A’ नाम से शुरू होने वाले लोग

इस शब्द से शुरू होने वाले नाम के लोग काफी आकर्षित होते हैं। ये लोग प्यार और रिश्तों को काफी महत्त्व देते हैं। ये लोग अपने आप के ही मालिक हो। ये किसी की नहीं सुनते। आपको आजादी पसंद है। किसी और के दबाब में आकर अपना मन नहीं बदलते हैं। ये लोग काफी साहसी होते हैं। इन्हें जीवन में हर चीज़ धीरे और रुक-रुक कर मिलती है। लेकिन जब इन्हें सफलता मिलती है तो ये सक्सेस की चरम सीमा पे होते हैं। ये लोग छोटी-छोटी चीजों से भी खुश हो जाते हैं, इसीलिए इन्हें मनाना काफी आसान होता है। ये अपनी से सीखकर, चीजें नए सिरे से शुरू करने में विश्वास रखते हैं।

‘B’ नाम से शुरू होने वाले लोग

इस शब्द वाले लोग काफी रोमांटिक और संवेदनशील किस्म के इन्सान होते हैं। ज्यादातर ये लोग प्रेम विवाह को बढ़ावा देते हैं। ये लोग बाहरी सुन्दरता से जल्दी प्रभावित हो जाते है। इन्हें पैसों से खासा प्यार होता है। इनके पास काफी पैसा भी होता हैं। ये लोग मूडी स्वाभाव के होते है। इनके दोस्तों की संख्या भी बहुत लिमिटेड होती है, इसीलिए इन्हें घमंडी भी कहा जाता है। आप एक इमानदार और वफादार किस्म के इन्सान हो। आप हमेशा दूसरों को खुश रखने के बारे में सोचते हो। जो भी इनके दिल में होता है, सामने वाले को बोल देते हैं। लेकिन जान-बुझकर किसी का दिल नहीं दुखाते।

‘C’ नाम से शुरू होने वाले लोग

इस शब्द वाले लोग दिल के काफी अच्छे होते हैं। ये लोग अपना करियर का निर्णय काफी सोच-समझ कर लेते हैं। और ये जो भी करियर चुनते हैं उसमे काफी कामयाब भी होते हैं। लक्ष्मी माता की कृपा भी इन लोगों पर खासा होती है। ये लोग अपनी ज़िन्दगी में जो भी पाना चाहते हैं, उसे वो किसी भी कीमत पर पा कर ही दम लेते हैं। ये लोग हसमुख किस्म के इन्सान होते हैं। ये लोग खुद को दूसरों के सामने स्पष्ट रूप से व्यक्त करते हैं। ये लोग अपना जीवन बहुत ही मज़े के साथ जीना पसंद करते हैं। ये लोग अपने काम और कुछ लोगों के लिए काफी समर्पित रहते हैं।

‘D’ नाम से शुरू होने वाले लोग

इस शब्द वाले लोग किसी भी चीज़ से समझौता नहीं करते। ये लोग जमीन से जुड़े हुए और सिस्टेमेटिक किस्म के इन्सान हो, जो अपने काम को बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत करते हैं। आपका दृढ़ सकल्प मजबूत होने के कारण आप किसी भी बुरे हालात से बहार निकल जाते हो। लेकिन ये लोग काफी जिद्दी किस्म के इन्सान होते हैं। इन लोगों के ऊपर तो लक्मी माँ और सरस्वती माँ दोनों की कृपा होती है। ये लोग हर चीज़ को एक अलग ढंग से करने में विश्वास रखते हैं। इसलिए भी ये कामयाबी की नई-नई दास्ताएं भी लिखते हैं।

‘E’ नाम से शुरू होने वाले लोग

इस शब्द वाले लोग काफी मजाकिया किस्म के इन्सान होते हैं। अपने ज्यादा बोलने के कारण हमेशा खतरों में पड़ जाते हैं। इन्हें लोगों से वैसे ही व्यव्हार की अपेक्षा होती है जैसा ये दुसरो के साथ करते हैं। ये ज़िन्दगी को मज़े से गुजारने में विश्वास रखते हैं। इनके पास शिक्षा, व्यवसाय, रुतवा सब कुछ होता है। ये हमेशा खुश रहने वाले लोग होते हैं, इसीलिए भी लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button