भारत

Gaganyaan Mission : ISRO 21 अक्टूबर को पहली परीक्षण उड़ान का शुभारंभ करेगा, अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा होगी सुनिश्चित

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निर्धारित है।

Gaganyaan Mission : इसरो ने किया ऐलान, 21 अक्टूबर को  गगनयान मिशन की पहली Flight Test करेगा शुरू

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निर्धारित है।

 21 अक्टूबर को परीक्षण उड़ान के लिए तैयार –

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने सोमवार को कहा था कि गगनयान मिशन के तहत 21 अक्टूबर को परीक्षण उड़ान के लिए  लांच किया जाएगा।  गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित को करना है। इस परीक्षण के दौरान मॉड्यूल को अंतरिक्ष में ले जाया जाएगा। इसके साथ उसे पृथ्वी पर वापस लाकर बंगाल की खाड़ी में उतारा जाएगा। तीन अंतरिक्ष यात्रियों के दल को 400 किलोमीटर की कक्षा में ले जाया जाएगा। भारत मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेगा। टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (टीवी-डी 1) के साथ क्रू एस्केप सिस्टम का इन फ्लाइट एबॉर्ट टेस्ट किया जाएगा।

Read more: Air India: एयर इंडिया स्टाफ को मिलने जा रहा है नए यूनिफार्म का तोहफा

श्रीहरिकोटा से होगा लांच –

इसरो ने 21 अक्टूबर, 2023 को सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान एसडीएससी-एसएचएआर, श्रीहरिकोटा से निर्धारित किया गया है। इससे पहले इसरो प्रमुख सोमनाथ ने शनिवार को ये  कहा था, पहली परीक्षण उड़ान के बाद हमने तीन और परीक्षण मिशनों, डी2, डी3, डी4 की योजना बनाई गई है। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि शतरंज ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद युवाओं के बीच विज्ञान व प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए इसरो के साथ काम करेंगे। उन्होंने युवा शतरंज खिलाड़ी प्रागनानंदा से उनके आवास पर मुलाकात के बाद कहा, हमें गर्व है कि हमारे पास एक प्रज्ञान चंद्रमा पर है और जमीन पर प्रागनानंदा हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button