भारत

Independence Day 2024: जानिए स्वतंत्रता दिवस के बारे में कुछ रोचक तथ्य, पक्का आपको नहीं होगा पता

हर साल जब हम स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं तो ये जानकारियां हमें एक आदर्श नागरिक बनने में मदद करती है। इसमें राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान, ध्वजारोहण समेत कई ऐसी जरूरी जानकारियां हैं, जिनको जानकर आप अपने देश के और करीब खुद को महसूस कर सकते हैं। बच्चों को भी स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी ये अहम और रोचक बातें जरूर बताएं।

Independence Day 2024: जानें राष्ट्र ध्वज से जुड़े रोचक बातें, तिरंगे का निर्माण-राष्ट्रगान के नियम और भी बहुत कुछ


Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस भारत का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार है, जो हर साल 15 अगस्त के दिन मनाया जाता है। इस दिन भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी। स्वतंत्रता दिवस भारत के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कड़ी मेहनत और बलिदान की याद दिलाता है और एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण के हमारे दायित्व को दोहराने का अवसर देता है। आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई ऐसी रोचक बाते हैं, जो हर भारतीय को पता होनी चाहिए।

पहला आंदोलन

सदियों तक अंग्रेजी हुकूमत ने भारत पर राज किया लेकिन जब अंग्रेजों का उत्पीड़न बढ़ने लगा तो देश की अलग अलग जगहों पर विरोध शुरू हुआ। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ और आजादी की मांग को लेकर सबसे पहला और बड़ा विरोध 1857 की क्रांति थी। इस क्रांति की आग पूरे देश में फैली और पूरे देश में आंदोलन शुरू हो गए।

Independence Day 2024

पहला ध्वजारोहण

15 अगस्त 1947 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर पहली बार ध्वजारोहण किया था। यह परंपरा तब से हर साल जारी है और हर प्रधानमंत्री इस दिन लाल किले पर झंडा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं।

Independence Day 2024

दिल्ली में नहीं थे बापू

15 अगस्त 1947 को जब देश को आजादी मिली तब बापू दिल्ली से हजारों किमी दूर बंगाल के नोआखली में थे। महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हो रही सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए धरना कर रहे थे।

नेहरू जी का ऐतिहासिक भाषण

जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त को मध्य रात्रि को वायसराय लॉज मौजूदा राष्ट्रपति भवन से अपना ऐतिहासिक भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टनी’ दिया था जिसे रेडियो से देशभर में ही दुनिया भर में सुना गया। हालांकि, गांधी जी उस दिन नौ बजे ही सोने चले गए थे।

तिरंगे का निर्माण

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइन को पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था। मूल डिजाइन 1921 में महात्मा गांधी को प्रस्तुत किया गया था और वर्तमान तिरंगे को 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा द्वारा अपनाया गया।

राष्ट्र ध्वज से जुड़े रोचक तत्व

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में शामिल केसरिया रंग साहस का प्रतीक है। श्वेत रंग सत्य और शांति का प्रतीक है। हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता का प्रतीक है। इसमें मौजूद अशोक चक्र में 24 तीलियां होती है।

लाल किले की परेड

स्वतंत्रता दिवस के समारोह का मुख्य आकर्षण लाल किले पर आयोजित होने वाली परेड होती है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अन्य सुरक्षा बलों की टुकड़ियां भाग लेती हैं। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक झांकियों का प्रदर्शन भी होता है।

Independence Day 2024

राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस पर ‘जन गण मन’ को राष्ट्रगान के रूप में गाया जाता है। इसे पहली बार 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन में गाया गया था। रवींद्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय गान के रचयिता हैं।

Read More: ITBP Recruitment 2024: इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस में निकली कई पदों पर भर्ती, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू

राष्ट्रगान के नियम

राष्ट्रगान गाए और बजाए जाते समय हमेशा सावधान की मुद्रा में खड़े रहना चाहिए। उच्चारण सही और 52 सेकेंड की अवधि में ही गाया जाना चाहिए।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button