भारत

आज भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन करेंगे सीएम योगी: Hindi News Today

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संवाद करेंगे। कांगो के कासाई-सेंट्रल प्रांत में मंगलवार को मूसलाधार बारिश में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित रोड-शो और अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे

मूसलाधार बारिश में 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को येलो अलर्ट जारी किया: Hindi News Today

Hindi News Today: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में 28 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस आयोजन का मुख्य विषय ‘जीवन की सुगमता’ यानी ईज ऑफ लिविंग है। यह इस तरह का तीसरा सम्मेलन है।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां जारी

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। पार्टी के राज्य मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी करेंगे जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन करेंगे सीएम योगी

माघ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पावन संगम तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन करेंगे। इसके लिए त्रिवेणी तट पर जेटी बना दी गई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित रोड-शो और अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से दोपहर दो बजे रवाना होकर 2.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे।

मूसलाधार बारिश में 22 लोगों की मौत

अमेरिका ने लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा दागे गए ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने पेंटागन के हवाले से बताया कि हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को अमेरिकी सैन्य बलों पर हमला किया था।
कांगो के कासाई-सेंट्रल प्रांत में मंगलवार को मूसलाधार बारिश में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश ने बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया और यहां बाढ़ आ गई। कनंगा शहर के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

Read More: 2023 में बेंगलुरु बना सबसे ज्यादा फूड ऑर्डर करने वाला शहर, बिरयानी लगातार आठवें वर्ष शीर्ष पर: Online Food Order

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट किया जारी

राजधानी दिल्ली में बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिन सुबह में अति घना कोहरा रहने की चेतावनी जारी की है। इसलिए मौसम विभाग ने बुधवार के लिए आरेंज अलर्ट और बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button