भारत

How To Reach Ayodhya: सड़क-ट्रेन-प्लेन मार्ग से कैसे पहुंच सकते हैं अयोध्या, जानिए सारे विकल्प…

How To Reach Ayodhya: 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। आइए जानते हैं कि राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या कैसे पहुंचा जा सकता है?

How To Reach Ayodhya: जानिए सड़क-ट्रेन-प्लेन से कैसे पहुंच सकते हैं अयोध्या?


How To Reach Ayodhya: पवित्र नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इसी ऐतिहासिक दिन को नवनिर्मित मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। आम श्रद्धालु उद्घाटन के अगले दिन यानी 23 जनवरी से रामलला के दर्शन कर पाएंगे। बता दे की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अयोध्या की दूरी लगभग 134 किमी. है। आइए जानते हैं कि मंदिर के दर्शन के लिए यहां कैसे पहुंचा जा सकता है?

गौरतलब है की श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत जहां पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया है तो वहीं कई नई बसें भी शुरू की गई हैं।

आइए जानते हैं कि राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या कैसे पहुंचा जा सकता है? देश के विभिन्न हिस्सों से यातायात के साधन क्या हैं? सड़क, रेल और हवाई रास्ते से पवित्र नगरी कैसे पहुंचा जा सकता है?

How To Reach Ayodhya: कैसे पहुंचे सड़क मार्ग से अयोध्या?

कई प्रमुख शहरों और कस्बों से सड़क मार्ग द्वारा अयोध्या जुड़ा हुआ है। प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा दूरी देखें तो अयोध्या से लखनऊ की दूरी 134 किमी है। वहीं, गोरखपुर से इसकी दूरी 147 किमी, झांसी से 441 किमी, प्रयागराज से 166 किमी और वाराणसी से 209 किमी है।

अयोध्या के लिए चलेंगी 50 स्पेशल बसें

बता दे की यूपी रोडवेज ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के लखनऊ परिक्षेत्र ने 50 स्पेशल बसें अयोध्या के लिए चलाने की घोषणा की है। वाराणसी परिक्षेत्र ने अयोध्या के लिए नई बसों को चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, अयोध्या डिपो की 120 बसें विभिन्न मार्गों पर दौड़ रही हैं।

Read more: Lav Kush Ramleela 2023: लाल किला मैदान में भव्य भूमिपूजन समारोह के साथ लव कुश रामलीला का हुआ शुभारंभ

नोएडा डिपो ने शुरू की विशेष सुविधा

1- नोएडा डिपो ने श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 962555922 जारी किया है।
2- नोएडा से 21 जनवरी से बस सेवा शुरू होगी और इसके लिए 25 बसें लगाई गई हैं।
3- इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, आगरा, दिल्ली समेत अन्य मार्ग के लिए भी बसों का संचालन किया जा रहा है।

अयोध्या में चलेंगी 100 ई-बसें

1- रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले यानी 14 जनवरी से अयोध्या में 100 ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बता दे की चालक-परिचालक, सुपरवाइजर और तकनीकी स्टाफ समेत 400 कर्मी अयोध्या आएंगे।
2- इन बसों का संचालन सलारपुर, सहादतगंज, एयरपोर्ट, हाईवे, रामपथ और धर्मपथ पर होगा।
3- इसके अलावा दर्शननगर, कटरा, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशनों से भी ई-बसों का संचालन किया जाएगा।
4- यहां पर ट्रेनों की समय सारणी के अनुसार ही बसों का आवागमन तय होगा।
5- जगह-जगह यात्रियों के बैठने व उत्तरने के लिए नगर निगम ने 24 स्थानों पर स्टॉपेज तय किए हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ट्रेन के जरिए अयोध्या पहुंचने के साधन

गौरतलब है की अयोध्या उत्तर रेलवे के मुगल सराय-लखनऊ मुख्य मार्ग पर स्थित है। अयोध्या में इसका खुद का रेलवे स्टेशन है जो राम मंदिर से लगभग 800 मीटर दूर स्थित है। अयोध्या में बने पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन का हाल ही में उद्घाटन हुआ है जिसे नया नाम ‘अयोध्या धाम’ दिया गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले शहर के लिए कई रेल सेवाएं शुरू हो गई हैं या शुरू होने जा रही हैं।
अयोध्या धाम स्टेशन से आनंद विहार के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (22425) में लखनऊ से आनंदविहार का चेयरकार का किराया 1410 व एग्जीक्यूटिव क्लास का 2595 रुपये है। ट्रेन बुधवार को छोड़कर अन्य दिनों में चलेगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 15557 अमृत भारत एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे दरभंगा से रवाना होगी। ट्रेन अयोध्या धाम पर रात 2:30 बजे पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन पर सुबह 5:05 बजे पहुंचेगी। यहां भी पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन दोपहर 12:35 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में आनंदविहार टर्मिनल से दोपहर 3:10 बजे से चलकर रात 1.10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।

वायु मार्ग से अयोध्या पहुंचने के लिए कहाँ-कहां से मिलेंगी उड़ानें?

पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण कर दिया। बता दे की एयरपोर्ट से विमानों का आना जाना शुरू हो गया। 6 जनवरी से एयरपोर्ट विमानों से आवाजाही शुरू हो जाएगी।

1- इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ाने अलग-अलग तारीखों से शुरू होंगी।
2- 6 जनवरी से इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ान की तारीखें तय हो गई हैं।
3- 11 जनवरी को अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ान का शेड्यूल बताया गया है।
4- 15 जनवरी मुंबई से अयोध्या के लिए फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरकर 2:45 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगी। अयोध्या से जहाज 3:15 बजे उड़ान भरकर 5:40 बजे मुंबई पहुंचेगा। उड़ान सेवा हफ्ते के सातों दिन संचालित होगी।
5- एयर इंडिया एक्सप्रेस 17 जनवरी से अयोध्या के लिए वन स्टॉप यात्रा शुरू करेगी।
6- एयरलाइंस का विमान दक्षिण में बंगलूरू से अयोध्या के लिए 8:05 बजे उड़ान भर कर 10:35 बजे अयोध्या पहुंचेगा। अयोध्या से यह दोपहर बाद 3:40 बजे उड़ान भरेगा और 6:10 बजे बंगलूरू पहुंचेगा।
7- अयोध्या से 11:05 बजे विमान उड़ान भरकर 12:50 बजे कोलकाता पहुंचेगा।
8- कोलकाता से दोपहर 01:25 बजे उड़ान भरकर 3:10 पर अयोध्या पहुंचेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button