Hindi News Today: तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, राज्यसभा की आठ सीटों के लिए चुनाव की हुई घोषणा
गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में 52 लोगों की मौत हो गई जिनमें एक स्कूल में शरण लिए 36 लोग भी शामिल हैं। इजरायली सेना ने कहा कि उसने स्कूल से गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को निशाना बनाया।
Hindi News Today: मुंबई में होगी झमाझम बारिश वहीं दिल्ली में भी येलो अलर्ट जारी, मणिपुर में प्रदर्शनकारियों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले
Hindi News Today: सऊदी अरब में शराब पर प्रतिबंध जारी रहेगा। अधिकारियों ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि 73 वर्षों से जारी प्रतिबंध को हटाने की योजना है। मीडिया में दावा किया गया था कि सऊदी अरब 2034 में फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी की तैयारी कर रहा है इसलिए पर्यटकों के लिए शराब बिक्री की योजना बनाई जा रही है।
तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिसरी
विदेश सचिव विक्रम मिसरी मंगलवार से अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फरवरी में हुई वाशिंगटन यात्रा के बाद हो रही है। अपनी यात्रा के दौरान मिसरी अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और भारत-अमेरिका काम्पैक्ट कार्यक्रम को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
गाजा पट्टी में इजरायल ने फिर बरपाया कहर
गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में 52 लोगों की मौत हो गई जिनमें एक स्कूल में शरण लिए 36 लोग भी शामिल हैं। इजरायली सेना ने कहा कि उसने स्कूल से गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को निशाना बनाया। गाजा में सहायता पहुंचाने के लिए तैयार अमेरिकी समर्थित फाउंडेशन के प्रमुख ने अप्रत्याशित रूप से इस्तीफा दे दिया।
पूर्व राष्ट्रपति के फर्जी पत्रों का उपयोग कर 25 लाख की ठगी
चेन्नई के दो ठगों ने केंद्रीय मंत्री और पूर्व राष्ट्रपति के जाली पत्रों का उपयोग करके भ्रष्टाचार-विरोधी संगठन के पदाधिकारी बनाने के नाम पर लोगों से 25 लाख रुपये ठग लिए। सीबीआई के अनुसार आरोपियों ने फर्जी लेटरहेड आईडी कार्ड और विजिटिंग कार्ड का इस्तेमाल किया। उन्होंने दिल्ली में मुख्य कार्यालय होने का दावा किया जो कि फर्जी था।
मुंबई में होगी झमाझम बारिश वहीं दिल्ली में भी येलो अलर्ट जारी
केरल में मानसून की दस्तक के साथ भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और महाराष्ट्र कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना और पूर्वोत्तर में पहुंच गया है। मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी-तूफान की संभावना है।
मणिपुर में प्रदर्शनकारियों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले
मणिपुर में बस से मणिपुर नाम हटाने के विरोध में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रैली रोकी। प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। राज्यपाल विरोध के चलते हेलीकॉप्टर से कांगला फोर्ट पहुंचे। सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली के आरोप में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और 3.1 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध लकड़ी जब्त की। प्रदर्शनकारी सरकार से माफी की मांग कर रहे हैं।
राज्यसभा की आठ सीटों के लिए चुनाव की हुई घोषणा
राज्यसभा की आठ सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होंगे। इनमें तमिलनाडु की छह और असम की दो सीटें शामिल हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ जून है। 19 जून को मतदान होगा। वोटों की गिनती इसी दिन होगी। भाजपा के कुछ नेता तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रमुख के. अन्नामलाई के लिए राज्यसभा सीट की मांग कर रहे हैं।
केंद्र ने DRDO अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया
केंद्र सरकार ने डीआरडीओ प्रमुख समीर वी कामत का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर मई 2026 तक कर दिया है। यह उनके कार्यकाल का दूसरा विस्तार है। उन्हें अगस्त 2022 में रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग का सचिव और डीआरडीओ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कार्मिक मंत्रालय ने इस विस्तार को मंजूरी दे दी है। डॉ. कामत को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मालदीव के बदले सुर
मालदीव ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद की लड़ाई में भारत के साथ सहयोग करने का वादा किया है। विदेश मंत्री डॉ. अबदुल्लाह खलील ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक में अपने देश के समर्थन की बात कही। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने के साथ ही समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर बात हुई।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com