भारत

Hindi News Today: दिल्ली हाई कोर्ट में आज होगा 6 नए जजों का शपथ ग्रहण, भारत का दौरा करेंगे चीनी विदेश मंत्री

दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस विभु बाखरू 16 जुलाई को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए हैं। इस वजह से दिल्ली हाई कोर्ट के तीन सदस्यीय कॉलेजियम का भी पुनर्गठन होगा।

Hindi News Today: भारत-नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन मजबूत करने पर बनी सहमति, पटना में जन सुराज पार्टी का जबरदस्त हंगामा


Hindi News Today: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हुई झड़प में दो थाई सैनिक घायल हो गए। कंबोडियाई सेना ने BM21 रॉकेट लॉन्चरों सहित कई हथियारों का उपयोग किया। लोग घरों से भागकर बंकरों में छिप गए। थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ने गोलीबारी शुरू करने का आरोप एक-दूसरे पर लगाया है। कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ राजनयिक संबंध कम कर दिए हैं और कर्मचारियों को वापस बुला लिया है।

भारत का दौरा करेंगे चीनी विदेश मंत्री

भारत और चीन ने बुधवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति की समीक्षा की और सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता के लिए आधार तैयार किया। दिल्ली में भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए 34वीं बैठक हुई। दोनों देशों ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता को लेकर संतोष जताया।

भारत-नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन मजबूत करने पर बनी सहमति

भारत और नेपाल ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग और सीमा प्रबंधन की समीक्षा की है तथा इन्हें और मजबूत करने पर सहमति जताई। 22 जुलाई को भारत और नेपाल के गृह सचिव स्तर की बैठक में यह चर्चा हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने किया जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के गृह सचिव गोकर्ण मणि दुवादी ने किया।

ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध की तैयारी

मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर से टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को अलविदा कहने जा रहे हैं। क्योंकि कबीर ने 15 अगस्त के बाद नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। कबीर ने जिला नेतृत्व के विरोध में नई पार्टी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी मालदा मुर्शिदाबाद उत्तर दिनाजपुर और नदिया में 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

मंडी के सरकाघाट में तीखे मोड़ से सीधे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक किशोर सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए।

दिल्ली हाई कोर्ट में आज होगा 6 नए जजों का शपथ ग्रहण

दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस विभु बाखरू 16 जुलाई को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए हैं। इस वजह से दिल्ली हाई कोर्ट के तीन सदस्यीय कॉलेजियम का भी पुनर्गठन होगा।

Read More: Hindi News Today: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा

पटना में जन सुराज पार्टी का जबरदस्त हंगामा

बिहार की राजधानी पटना में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया। पटना एयरपोर्ट के पास पुलिस और जन सुराज के समर्थकों के बीच संघर्ष देखने को मिला। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button