भारत

Hindi News Today: जस्टिस भूषण गवई बनेंगे भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश, मणिपुर में NIA किया तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया।29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद से यूपीएससी चेयरमैन का पद रिक्त था।

Hindi News Today: पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने यूपीएससी के चेयरमैन, मणिपुर में NIA किया तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार


Table of Contents

Hindi News Today: भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद जम्मू श्रीनगर अमृतसर आदमपुर साहनेवाल और बठिंडा हवाई अड्डों पर हवाई सेवाएं बहाल हो गईं। इंडिगो और एअर इंडिया ने दिल्ली से कई उड़ानें रद्द कीं जिसमें 91 घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल हैं। जम्मू-श्रीनगर हवाई अड्डों पर बुधवार से सामान्य परिचालन और हज उड़ानें शुरू होंगी। एयरलाइंस यात्रियों को नियमित अपडेट दे रही हैं।

जस्टिस भूषण गवई बनेंगे भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति गवई आज भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी। जस्टिस गवई को 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। उनका जन्म 24 नवंबर को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। वे दिवंगत आर.एस. गवई के बेटे हैं जो बिहार और केरल के राज्यपाल रह चुके हैं।

माइक्रोसॉफ्ट जल्द करेगी 6000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी

दुनिया की टेक बड़ी कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी जल्द ही अपने 3 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। जिसका मतलब है कि कंपनी से 6000 से ज्यादा लोग निकाले जाएंगे। चलिए जानते हैं कि इसका क्या कारण है और माइक्रोसॉफ्ट ने कुल कितने कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है।

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने यूपीएससी के चेयरमैन

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया।29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद से यूपीएससी चेयरमैन का पद रिक्त था। आदेश के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अजय कुमार की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मणिपुर में NIA किया तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार

एनआईए ने मणिपुर में दो अलग-अलग हत्या की घटनाओं में शामिल तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। एनआइए ने जिरीबाम जिले में पिछले वर्ष नवंबर में एक महिला की निर्मम हत्या और सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा घरों को जलाने और लूटने के मामले में प्रतिबंधित उग्रवादी समूह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित 17 मई तक एनआइए की हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

मुजफ्फरपुर में दो प्रॉपर्टी डीलर को सरेआम गोलियों से भूना

मुजफ्फरपुर में मंगलवार शाम जिला स्कूल के पास प्रॉपर्टी डीलर रामबाग निवासी जावेद और उसके सहयोगी राजू कुमार को सरेआम गोली मार दी गई। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़े थे और अंचल कार्यालयों में भी काम करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से खोखे बरामद किए गए हैं।

दिल्ली भर में बनेंगे 21 नए फुट ओवरब्रिज

लोक निर्माण विभाग दिल्ली भर में 21 नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की योजना बना रहा है। ट्रैफिक पुलिस के प्रस्तावों की मुख्यमंत्री ने समीक्षा की है जिसके बाद जमीनी सर्वेक्षण शुरू हो गया है। ये एफओबी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन एलएन अस्पताल अजमेरी गेट चौक जैसे कई स्थानों पर बनाए जाएंगे। योजना के अनुसार कुछ स्थान अन्य एजेंसियों के अंतर्गत आते हैं।

हेमकुंड मार्ग पर हिमखंड को काटने का कार्य शुरू

 हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के पैदल मार्ग पर अटलाकोटी हिमखंड को काटने का कार्य सेना ने शुरू कर दिया है। 418 स्वतंत्र बिग्रेड दो रास्ते बना रही है जो वन-वे होंगे। मौसम बाधा डाल रहा है फिर भी सेना रास्ता खोलने में जुटी है। एनटीपीसी ने पेयजल सुविधा के लिए 41.60 लाख रुपये की सहायता दी है जिससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।

बदरीनाथ हेलीपैड पर दुर्घटना के बाद नियम सख्त

बदरीनाथ हेलीपैड पर हुई दुर्घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। यूकाडा ने अब एक बार में केवल एक हेलीकॉप्टर उतारने और प्रत्येक हेलीकॉप्टर को 15 मिनट से अधिक न रुकने देने का निर्देश दिया है। डीजीसीए की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पहले यहां एक साथ तीन हेलीकॉप्टर उतरते थे लेकिन सुरक्षा कारणों से अब यह बदलाव किया गया है।

दिल्ली-बिहार समेत इन राज्यों में अगले 4 दिन होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 17 मई तक गरज चमक के साथ कई राज्यों में आंधी और बारिश हो सकती है। इससे बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 17 मई तक तेज बारिश का पूर्वानुमान है।वहीं बात करें अगर दिल्ली के मौसम की तो दिल्ली NCR में आज बादल छाए रहेंगे। आगे आपको अन्य राज्यों का हाल बताते हैं।

Read More : Hindi News Today: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ समझौते पर बनी बात, तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

ढाई गुना से ज्यादा बढ़ा भारत का रक्षा बजट

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों और उनके आकाओं पर कड़ा प्रहार किया। ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में चल रहे कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए। तिलमिलाए पाक ने दुस्साहस किया तो उसे करारा सबक सिखाया। भारत की सैन्य ताकत को दुनिया ने देखा। असल में यह सब भारत के मजबूत रक्षा तंत्र के चलते ही संभव हो पाया।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button