भारत

Asian Games 2023: भारत के खाते में आए 5 गोल्ड, तो वहीं शूटिंग में मिला सिल्वर मेडल

एशियन गेम्स में भारत अब तक 5 गोल्ड मेडल जीत चुका है। बुधवार को शूटिंग में दो गोल्ड मेडल हासिल हुए हैं। भारत ने बुधवार को चार मेडल हासिल किए। इसके साथ ही भारत के पास कुल 18 मेडल हो चुके हैं।

Asian Games 2023: फुटबॉल में भी सुनील छेत्री की अगुवाई में भारतीय टीम मैदान में होगी…


एशियन गेम्स में भारत को 18वां मेडल मिल चुका है। शूटिंग में सिल्वर मेडल के जरिए भारत की मेडल संख्या 18 तक पहुंची। भारत को अब तक पांच गोल्ड, पांच सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुए हैं। फुटबॉल में भी सुनील छेत्री की अगुवाई में भारतीय टीम बुधवार को मैदान में होगी। भारत के सामने सऊदी अरब की चुनौती होगी। हालांकि यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होने वाला है।

Asian Games 2023: भारत ने एशियन गेम्स में बुधवार को सुबह से ही पदकों की झड़ी लगा दी है। भारत के लिए दिन की शुरुआत महिला शूटिंग में मेडल से हुई है। भारत के लिए दिन का पहला मेडल सिफ्त समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में जीता। इसके कुछ देर बाद मनु भाकर, आर. सांगवान और ईशा सिंह ने गोल्ड पर निशाना लगाया। मनु, सांगवान और ईशा की तिकड़ी ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।  इस इवेंट का सिल्वर मेडल मेजबान चीन और ब्रॉन्ज मेडल दक्षिण कोरिया के नाम रहा।

Read more: Asian Games 2023 : भारत ने जीता पहला गोल्‍ड मेडल, निशानेबाजों ने तोड़ा चीन का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

भारत के खाते में आ चुके हैं 5 गोल्ड

एशियन गेम्स में भारत अब तक 5 गोल्ड मेडल जीत चुका है। बुधवार को शूटिंग में दो गोल्ड मेडल हासिल हुए हैं। भारत ने बुधवार को चार मेडल हासिल किए। इसके साथ ही भारत के पास कुल 18 मेडल हो चुके हैं। इसमें पांच गोल्ड के अलावा 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

फुटबॉल में भी सुनील छेत्री की अगुवाई में भारतीय टीम मैदान में होगी

आपको बता दें कि फुटबॉल में भी सुनील छेत्री की अगुवाई में भारतीय टीम बुधवार को मैदान में होगी। भारत के सामने सऊदी अरब की चुनौती होगी। हालांकि यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होने वाला है। भारत ने एशियन गेम्स में ड्रॉ के साथ आगाज किया। पिछले मुकाबले में भारत की टक्कर म्यानमार के साथ थी। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। अब राउंड 16 के मुकाबले में भारत की टक्कर सऊदी अरब के साथ होने जा रही है।

आज मैदान में भारत वीमेंस हॉकी टीम दिखाई देगी

वहीं भारत वीमेंस हॉकी टीम भी बुधवार को मैदान में दिखाई देगी। भारत की टक्कर सिंगापुर के साथ है। पुरुष टीम ने मंगलवार को सिंगापुर को 16-1 से मात दी। सविता पूनिया की अगुवाई वाली टीम से भारतीय फैंस को ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद होगी। हॉकी टीम का मुकाबला सुबह 10.15 शुरू होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button