Hindi News Today: गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड को बड़ी कामयाबी, भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई के अनुरोध पर उसके खिलाफ एक्शन लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भारत में उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Hindi News Today: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी
Hindi News Today: पश्चिम बंगाल के बाद असम के कछार जिले में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी। हालांकि मुस्तैद पुलिस जवानों ने तुरंत हालात पर काबू पाया। कछार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मगर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक विरोध प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की। जवाब में पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार उन्हें मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा गया है। धमकी भरे मैसेज में अभिनेता के घर में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही उनकी कार को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है।
दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी
पीलीभीत में श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हृदयविदारक घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा सोमवार सुबह शाहजहांपुर की सीमा के पास हुआ। कार में सवार सभी लोग उत्तराखंड में स्थित मां पूर्णागिरि के दर्शन करने गए थे और घर लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड को बड़ी कामयाबी
अंतरर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास 300 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की गई है। गुजरात ATS और भारतीय कोस्ट गार्ड के साझा ऑपरेशन में यह कामयाबी हाथ लगी है। इस ड्रग्स की कीमत 1800 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। खुफिया जानकारी के आधार पर IMBL के पास गश्त के दौरान ड्रग्स की खेप मिली है। ड्रग तस्करी पर लगाम लागने के लिए ऑपरेशन सागर मंथन चलाया गया है।
भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई के अनुरोध पर उसके खिलाफ एक्शन लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भारत में उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। चोकसी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पत्नी के साथ बेल्जियम में ठहरा था। मेडिकल आधार पर वह स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था।
दिल्लीवालों पर आज से पड़गी प्रचंड गर्मी की मार
देश के कई हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली में बारिश के बाद गर्मी बढ़ रही है तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। वहीं आज से पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव यानी लू का नया दौर शुरू हो सकता है। पंजाब हरियाणा पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कुछ राज्यों के लिए भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कर्नाटक में अपहरण के बाद बच्ची की हत्या
कर्नाटक के हुबली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पांच साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी नितेश कुमार पर पोक्सो अधिनियम के तहत हत्या और बलात्कार का भी मामला दर्ज है। नितेश कुमार दो या तीन महीने पहले कर्नाटक के हुबली पहुंचा था।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com