भारत

Hindi News Today: भारत की रक्षा नीति में बड़ा बदलाव, सुप्रीम कोर्ट में नया अध्याय शुरू

भारत और फ्रांस के बीच महत्वपूर्ण रक्षा समझौता हुआ है, जिसमें टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और डिफेंस इक्विपमेंट साझा करने पर बड़ा निर्णय शामिल है। इसी बीच रूस ने भी भारत को Su-57 पाँचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट की तकनीक ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया है।

Hindi News Today: रक्षा समझौता, CJI बदलाव और Su-57 जेट पर बड़ा प्रस्ताव

Hindi News Today: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने गुरुवार को अपने विदाई समारोह में कहा कि वह बौद्ध धर्म का पालन करते हैं, लेकिन किसी भी धर्म का गहरा अध्ययन उन्होंने नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बौद्ध पृष्ठभूमि से आने के बावजूद वे पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष हैं और हिंदू, सिख, इस्लाम और ईसाई सभी धर्मों में विश्वास रखते हैं। CJI गवई 23 नवंबर को रिटायर होंगे और शुक्रवार उनका सुप्रीम कोर्ट में अंतिम कार्य दिवस है। यह संबोधन उन्होंने सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) द्वारा आयोजित विदाई समारोह में दिया।

CJI गवई ने पिता से क्या सीखा

CJI गवई ने कहा कि उन्होंने धार्मिक और सामाजिक मूल्यों की शिक्षा अपने पिता से प्राप्त की, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों में विश्वास रखते थे। उन्होंने बताया कि बचपन में वे कई धार्मिक स्थलों पर जाते थे और यही अनुभव उन्हें समानता और सभी धर्मों के सम्मान की राह पर ले गया। उन्होंने कहा “आज मैं जो भी हूं, वह भारतीय संविधान और डॉ. अंबेडकर की वजह से हूं। मैंने जीवन भर संविधान के चार स्तंभ न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को निभाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि वे नगरपालिका स्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़े हैं और उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि एक दिन वे देश की सर्वोच्च न्यायिक कुर्सी पर बैठेंगे।

‘सुप्रीम कोर्ट CJI-केंद्रित संस्था नहीं’

CJI गवई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट केवल मुख्य न्यायाधीश पर आधारित संस्था नहीं, बल्कि सभी जजों, बार एसोसिएशन और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से चलती है। उन्होंने कहा “निर्णय मेरा व्यक्तिगत नहीं होता, बल्कि पूर्ण न्यायालय का होता है। सुप्रीम कोर्ट एक महान संस्था है, जो सभी हितधारकों के सहयोग से कार्य करती है।

Read More: Good News Today: देश के विकास की बड़ी खबर 1536 करोड़ की लागत से बन रहा आगरा अलीगढ़ एक्सप्रेसवे

भावी CJI सूर्यकांत का संबोधन

24 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने वाले जस्टिस सूर्यकांत ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि जस्टिस गवई के साथ उनकी दोस्ती 20 साल पुरानी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में गवई का समर्पण प्रेरणादायक है।

भारत और रूस के बीच रक्षा संबंध मजबूत

अमेरिका के साथ बड़ी रक्षा डील के एक दिन बाद रूस ने भी भारत को Su-57 पाँचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट की तकनीक बिना किसी शर्त के ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया है। दुबई एयर शो 2025 में, रूस की सरकारी रक्षा कंपनी रोस्टेक के CEO सर्गेई चेमेज़ोव ने कहा कि भारत की हर आवश्यक रक्षा मांग को पूरा करने के लिए रूस तैयार है। उन्होंने कहा “भारत को जो भी चाहिए, हम उसका समर्थन करने के लिए तैयार हैं। कठिन समय में भी रूस भारत के साथ खड़ा रहा है। इससे पहले, भारत और अमेरिका के बीच एक्सकैलिबर और जैवलिन मिसाइलों सहित 826 करोड़ रुपये की रक्षा डील हुई थी।

भारत-फ़्रांस रक्षा टेक्नोलॉजी समझौता

इस बीच, गुरुवार को भारत और फ्रांस ने रक्षा अनुसंधान और उन्नत तकनीक विकास के लिए एक बड़ा समझौता किया। DRDO और फ्रांस के DGA के बीच हुई इस साझेदारी के तहत दोनों देश—

  • उन्नत रक्षा तकनीक विकसित करेंगे 
  • उपकरण और तकनीकी जानकारी साझा करेंगे 
  • ड्रोन, एयरोनॉटिकल प्लेटफॉर्म, एआई, साइबर सिक्योरिटी, सेंसर और क्वांटम टेक्नोलॉजी पर मिलकर काम करेंगे

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह रणनीतिक साझेदारी भविष्य के युद्ध और सुरक्षा खतरों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button