भारत

Hindi News Today: 26 अगस्त को नेवी में एक साथ शामिल होंगे दो युद्धपोत, चुनाव धांधली के आरोप पर विपक्ष की लड़ाई तेज

भारतीय नौसेना 26 अगस्त को विशाखापत्तनम में युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरी को एक साथ शामिल करेगी। प्रोजेक्ट 17ए के ये स्टेल्थ फ्रिगेट्स भारत के नौसैनिक आधुनिकीकरण और युद्धपोतों की आपूर्ति करने की क्षमता को दर्शाते हैं।

Hindi News Today: आज से अरब सागर में युद्धाभ्यास करेंगे भारत और पाकिस्तान, असम में चाय के बागान में बच्ची की रेप के बाद हत्या

Hindi News Today: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आइएनडीआइए ब्लॉक का संयुक्त उम्मीदवार उतारने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने आइएनडीआइए सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। सूत्रों के अनुसार विपक्षी दल परिणाम की परवाह किए बिना चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। खरगे संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

चुनाव धांधली के आरोप पर विपक्ष की लड़ाई तेज

विपक्षी आईएनडीआइए गठबंधन के नेता और सांसद चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकाला जाएगा जिसमें बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण में कथित खामियों को उजागर किया जाएगा।

आज से अरब सागर में युद्धाभ्यास करेंगे भारत और पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं अरब सागर में अलग-अलग युद्धाभ्यास करेंगी। दोनों देशों ने इसके लिए नोटम जारी किए हैं। भारतीय नौसेना 11-12 अगस्त को युद्धाभ्यास करेगी। इससे पहले भारत और अमेरिका की सेनाओं ने विशाखापट्टनम और काकीनाडा के तटीय क्षेत्रों में युद्धाभ्यास किया था जिसका उद्देश्य आपदा राहत अभियानों में समन्वय बढ़ाना था।

असम में चाय के बागान में बच्ची की रेप के बाद हत्या

असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार बच्ची लकड़ी इकट्ठा करने गई थी जहाँ आरोपी ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव को नाले में छिपा दिया था।

26 अगस्त को नेवी में एक साथ शामिल होंगे दो युद्धपोत

भारतीय नौसेना 26 अगस्त को विशाखापत्तनम में युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरी को एक साथ शामिल करेगी। प्रोजेक्ट 17ए के ये स्टेल्थ फ्रिगेट्स भारत के नौसैनिक आधुनिकीकरण और युद्धपोतों की आपूर्ति करने की क्षमता को दर्शाते हैं। यह पहली बार है जब दो प्रमुख युद्धपोतों को एक साथ शामिल किया जा रहा है।

पाकिस्तान में हिंदू छात्रों पर धर्म परिवर्तन का दबाव

पाकिस्तान में हिन्दू और ईसाई बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है। बाल अधिकार राष्ट्रीय आयोग की रिपोर्ट के अनुसार अल्पसंख्यक बच्चों को भेदभाव और शोषण का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में स्थिति गंभीर है जहाँ हिंसा के 40% मामले सामने आए हैं। स्कूलों में भी बच्चों को सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

Read More: Hindi News Today: अमेरिकी टैरिफ को लेकर पीएम मोदी आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, दिल्ली से यूपी तक दिखेगा बारिश का रौद्र रूप

गाजा में खाना लेने आए लोगों पर फिर हुई फायरिंग

गाजा में इजरायली फायरिंग से खाद्य सामग्री लेने आए 26 फलस्तीनी मारे गए भूख से मरने वालों की संख्या 117 हुई। इजरायली हवाई हमलों में सात और लोगों की मौत हुई है। बंधक परिवारों ने सरकार के रुख के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया है क्योंकि सैन्य कार्रवाई से बंधकों का जीवन खतरे में है।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का विदेश विभाग के अध्यक्ष पद से इस इस्तीफा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने विदेश विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए यह फैसला पुनर्गठन के लिए किया। शर्मा कांग्रेस के सदस्य बने रहेंगे। उन्होंने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की वकालत की थी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button