भारत

Blinkit Chat Viral: क्या मैं डिलीवरी पार्टनर बन जाऊं? गर्लफ्रेंड से मिलने को शख्स ने ब्लिंकइट से मांगी परमिशन, फिर क्या हुआ?

Blinkit Chat Viral: ब्लिंकिट चैट सपोर्ट के जरिये यूजर ने मनोज नाम के डिलीवरी एक्जीक्यूटिव से उसे अपने साथ ले जाने के लिए कहा। इसके पीछे उसने दिलचस्‍प कारण बताया।

Blinkit Chat Viral: गलफ्रेंड को गिफ्ट देने को ब्लिंकइट से डिलीवरी पार्टनर बनने की मांगी मदद, चैट हुआ वायरल

वैलेंटाइन डे अपने प्यार का इजहार करने के लिए सबसे बेहतरीन दिन होता है। लोग इसके लिए अनगिनत तरीके अपनाते हैं। यह बीते रोज ही निकला है। कोई इस दिन अपने वैलेंटाइन को महंगे गिफ्ट देता है तो कोई फूल देकर अपने दिल की बात कह देता है। लेकिन, ब्लिंकिट के एक यूजर ने कुछ बिल्‍कुल अलग ही कर डाला। ब्लिंकिट चैट सपोर्ट के जरिये यूजर ने मनोज नाम के डिलीवरी एक्जीक्यूटिव से उसे अपने साथ ले जाने के लिए कहा।

इसके पीछे उसने दिलचस्‍प कारण बताया। इस शख्‍स का कहना था कि उसकी प्रेमिका के माता-पिता वैलेंटाइन डे पर उसे बाहर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने इस शख्‍स और ब्लिंकिट सपोर्ट के बीच हुई चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसे सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं।

Read More:- Gorilla Glass: कॉर्निंग इंक कंपनी ने बनाया था गोरिल्ला ग्लास, लेकिन न करें ये एक गलती, फोन हो जाएगा कबाड़ा

ब्लिंकइट से खरीदे थे फूल

दरअसल वैलेंटाइन डे के दिन एक यूजर ने ब्लिंकइट से फूल खरीदे। अब दिक्कत यहां ये थी कि उन फूलों को गर्लफ्रेंड के घर तक कैसे पहुंचाया जाए, फिर क्या था ब्लिंकिट से फूल मंगवाने वाले यूजर ने कंपनी से कहा कि क्या वो इस डिलीवरी के लिए उनका डिलीवरी पार्टनर बन सकता है। यूजर ने लिखा कि मेरी गर्लफ्रेंड के माता-पिता उसे आज घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। क्या मैं इस ऑर्डर के लिए आपका डिलीवरी पार्टनर बन सकता हूं?

अल‍ब‍िंंदर ने शेयर की चैट

इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए ब्लिंक इट ने लिखा, ‘माफ कीजिए हम नहीं कर सकते हैं। अलबिंदर ढींडसा ने एक्स पर ब्लिंकइट पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि भारत साफ तौर पर शुरुआत करने वालों के लिए नहीं है। उन्‍होंने उस शख्‍स की चैट भी शेयर की जिसने बिल्‍कुल अजीबो-गरीब तरीके का अनुरोध किया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

लोग बता रहे फेक कन्वर्सेशन

हालांकि कुछ लोगों को ये बातचीत फर्जी लग रही है। एक यूजर ने लिखा- लोग इसे सच मान रहे हैं। पूरी बातचीत दोपहर 1:01 बजे हुई… कोई समय अंतराल नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा- फिर रिश्ते की बात के लिए भी ब्लिंकइट से लड़का मंगाना पड़ेगा। एक ने लिखा- ब्लिंकिट को लगा हमें पता नहीं चलेगी कि ये फेक है, कोई ऐसी अंग्रेजी में बात नहीं करता है।

तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देखा पोस्ट

हालांकि पोस्ट को 3 लाख 68 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह सही नहीं है, आपको उनकी मदद करनी चाहिए। दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- कर दो यार। कुछ लोगों ने इस चैट को फेक बताया है। एक यूजर ने लिखा- ब्लिंकइट को लगा हमें पता नहीं चलेगा कि ये फेक है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button