भारत

Namo Bharat Rail: जानिए वो खूबियां जो रैपिड रेल को मेट्रो से बनाती हैं अलग…

20 अक्टूबर को पहली नमो भारत ट्रेन हुई रवाना। PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली नमो भारत रेल लोगों को समर्पित किया था। उन्होंने साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली पहली रैपिड एक्स ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई थी। रैपिड रेल का नाम नमो भारत रखा गया है।

Namo Bharat Rail: एक महिला जो नमो भारत की पहली यात्री बनी, मोबाइल और कार्ड के माध्यम से भी खरीद सकेंगे टिकट


Namo Bharat Rail:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन किया। दिल्ली-ग़ाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लम्बे रेल सेवा का पहला फेज़ बनकर तैयार है। इस रेल का नाम ‘नमो भारत’ रखा गया है। इसके प्रथम चरण में साहिबाबाद से दुहाई स्टेशन तक, यानी 17 किलोमीटर के रास्ते को ही खोला जाएगा। जिसमें कुल पांच स्टेशन हैं। ये स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं. ट्रेन को इस दूरी को तय करने में 15-17 मिनट का समय लगेगा।

नमो भारत की पहली यात्री

बहुप्रतीक्षित नमो भारत ट्रेन के सुहाने सफर की शुरुआत हो गई है। इस ट्रेन की पहली टिकट लेने वाली यात्री बनीं प्रेमलता। लोग बड़ी उत्सुकता से ट्रेन की यात्रा करने पहुंच रहे हैं। लोग परिवार के साथ भी सफर के लिए पहुंचे। पहली ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई के लिए रवाना हुई।

मोबाइल और कार्ड के माध्यम से भी टिकट खरीद सकेंगे

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन बेहद ही सुविधाजनक होगी और सबसे बड़ी बात है की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ट्रेन के हर डिब्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लोगों के आरामदायक सफर के लिए बैठने की व्यवस्था काफी अत्याधुनिक सीटों के साथ की गई है। यात्री मोबाइल और कार्ड के माध्यम से भी टिकट खरीद सकेंगे।

खड़े होने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष इंतजाम

इसके साथ ही खड़े होने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। ट्रेन में वाईफाई की सुविधा, मोबाइल-यूएसबी चार्जर भी होंगे। दिल्ली मेट्रो की सात लाइनों पर रैपिड लाइन की कनेक्टिविटी होगी। इसे मुनिरका, आईएनए और एयरोसिटी से जोड़ा जाएगा।

Read More:RapidX Inauguration Today: जानिए क्या है दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर ? पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

खूबियां जो रैपिड रेल को मेट्रो से अलग बनाती हैं

1. मेट्रो के स्टेशन एक किमी की दूरी पर हैं, जबकि नमो भारत के स्टेशनों की दूरी लगभग चार किलोमीटर है।

2. मेट्रो में सामान रखने को रैक नहीं है। नमो भारत में रैक है।

3. मेट्रो में प्रत्येक सीट पर लैपटॉप, मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट नहीं है, नमो भारत में हैं।

4. मेट्रो के अंदर खानपान का सामान नहीं मिलता है, नमो भारत के प्रीमियम कोच में यह सुविधा है।

5. मेट्रो में स्ट्रेचर पर मरीज ले जाने की सुविधा नहीं है, नमो भारत में है।

6. मेट्रो के स्टेशन दो तल के हैं, नमो भारत के दो से चार तल तक के हैं।

7. मेट्रो में प्रीमियम कोच नहीं होता है, नमो भारत में प्रीमियम कोच है।

8. मेट्रो पर पुलिस पोस्ट नहीं है, नमो भारत के प्रत्येक स्टेशन पर है।

9. मेट्रो में अटेंडेंट की व्यवस्था नहीं है, नमो भारत में अटेंडेंट की व्यवस्था है।

10. मेट्रो के दरवाजे खुद खुलते हैं, नमो भारत के बटन दबाने के बाद खुलेंगे।

11. मेट्रो की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रतिघंटा होती है, नमो भारत की अधिकतम स्पीड 180 किमी. प्रतिघंटा है।

12. मेट्रो के एक कोच में 50 लोग बैठ सकते हैं, नमो भारत के एक कोच में 72 लोग बैठ सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button